HomeHeath

पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों से हर वर्ग परेशान : विशाल मदान

पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों से हर वर्ग परेशान : विशाल मदान

पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों से हर वर्ग परेशान : विशाल मदान  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष वि

पंजाब में डराने लगा कोरोना : पटियाला समेत 6 जिलों में फैलने लगी महामारी
ई-कॉमर्स नियमों को लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
सीएम चन्नी का परिवार मानता है बहू को लक्की :

पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों से हर वर्ग परेशान : विशाल मदान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की आये दिन पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ रही कीमते हर वर्ग के लोगो के लिए चिंता का विषय है। पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस की कीमते बढ़ने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जिससे सरसो का तेल, रिफाईंड, दाल, सब्जी सब किसी चीजों के भाव आसमान को छूने लगे है। जिससे आम जनता का बजट गड़बड़ा गया है। अभी कोरोना महामारी के कारण पहले से ही लोगो के काम काज बुरी तरह से प्रभावित है। देश में तेल की कीमते बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का कारोबार बंद होने के कगार पर है।

विशाल मदान ने कहा सभी को इस विषय पर चिंतन करना चाहिए एवं राज्य सरकारों को भी चाहिए की अपने अपने राज्यों के टैक्स कम कर बड़ रही महगाई से जनता को निजात दिलाये। पंजाब सरकार को भी पेट्रोल डीज़ल पर बाकी राज्यों से अधिक टेक्स नहीं वसूल करना चाहिए। ऐसा कर सरकार पंजाब की जनता के साथ पक्षपात कर रही है, पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के बढ़ने से आम जनता के साथ साथ किसानो को भी बहुत नुक्सान हो रहा है। 

विशाल मदान ने कहा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पहले से आधी है परन्तु बड़े घरानो को फायदा देने के लिए पेट्रोल डीज़ल एवं रसोई गैस के दामों में बिना वजह वृद्धि की जा रही है। ऐसे मालूम होता है की केंद्र सरकार पेट्रोमियम कम्पनियो के आगे अपने घुटने टेक चुकी है और उनको मनमानी से लूट करने की छूट दे रखी है। तेल कम्पनिया जब चाहे अपनी मर्जी से दाम बड़ा जनता को लूट रही है यदि ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं देश में एमरजेंसी जैसे हालत पैदा हो जाएगे। लोग एक दूसरे को लूटने के लिए मजबूर हो जायेगे। सरकार इस और तुरंत ध्यान दे ताकि जनता को बढ़ रही महगाई से निजात दिलाई जा सके। 

मदान ने कहा की यदि सरकार ने तुरंत प्रभाव पर पेट्रोल डीज़ल के दामों को कम नहीं किया तो शिवसेना शिरोमणि गरीबो को उनका हक़ दिलाने के लिए सड़को पर उतर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1