HomeHeath

पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

लुधियाना बस स्टैंड के अंदर पसरा सन्नाटा : पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सत्संग ओर सेवा प्रभु प्राप्ति के दो साधन : स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी
जन्माष्टमी पर्व पर श्री जुगल जोड़ी सरकार जी को लगाया जायेंगे छप्पन भोग : अमन जैन

लुधियाना बस स्टैंड के अंदर पसरा सन्नाटा : पंजाब रोडवेज कर्मियों ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना में कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की ओर से पंजाब भर में किए जा रहे प्रदर्शनों के तहत औद्योगिक नगरी लुधियाना के बस स्टैंड में भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की और कहा कि सरकार बनने के दौरान उन्हें लुभावने वादे किए जाते हैं। लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी मांगों को दरकिनार कर दिया जाता है। सुबह दस बजे से आरंभ हुआ यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे तक चला।इस दौरान अधिकतर बसें बस स्टैंड के बाहर से यात्रियों को लेकर जा रही हैं। ऐसे में हड़ताल के बावजूद यात्रियों को ज्यादा असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
सरकारी बसों की ओर से चक्का जाम किया गया। लेकिन लंबे रूट की बसों ने चक्का जाम का हिस्सा न बनकर बस स्टैंड के बाहर से ही सवारियों को लेकर सफर को तय किया। जबकि प्राइवेट बसों की ओर से चक्का जाम का साथ नहीं दिया गया और बस स्टैंड के बाहर से ही यात्रियों को लेकर गए। इस दौरान कर्मचारी संगठनों की ओर से बस स्टैंड के अंदर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया गया।
लुधियाना डीपो में उपस्थिति को संबोधित करते हुए प्रदेश उपप्रधान सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह वड़ैच, गुरविंदर सिंह, जतिंदर कुमार, परमिंदर सिंह ने कहा कि सरकार को पिछले लंबे समय से अपनी मांगों संबंधी पत्र भेजा जा रहा है और मुख्यमंत्री पंजाब, ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब, सचिव ट्रांसपोर्ट, एमडी पीआरटीसी, डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब को अपील के बावजूद समस्या का हल नहीं निकल पा रहा। ऐसे में हमारे पास अब पूर्ण चक्का जाम के सिवा कोई चारा नहीं। अगर अब भी सरकार ने हमारी जायज मांगे न मानी तो मजबूरन हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0