HomeHeath

बचपन बचाओ आंदोलन ने सांसद रवनीत बिट्टू से ट्रैफिकिंग बिल पारित करने को समर्थन करने का किया आग्रह : दिनेश कुमार

बचपन बचाओ आंदोलन ने सांसद रवनीत बिट्टू से ट्रैफिकिंग बिल पारित करने को समर्थन करने का किया आग्रह : दिनेश कुमार

बचपन बचाओ आंदोलन ने सांसद रवनीत बिट्टू से ट्रैफिकिंग बिल पारित करने को समर्थन करने का किया आग्रह : दिनेश कुमार  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : संसद

अगर कोई गलत काम करता है तो मेरे नंबर पर संपर्क करें : विधायक कुलवंत सिद्धू
125 वर्ग गज तक पानी सीवरेज के बिल वसूलने का फैसला वापस
पंजाब कांग्रेस में घमासान : सोनिया गांधी-सिद्धू की बैठक खत्म

बचपन बचाओ आंदोलन ने सांसद रवनीत बिट्टू से ट्रैफिकिंग बिल पारित करने को समर्थन करने का किया आग्रह : दिनेश कुमार 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

संसद के मानसून सत्र में ट्रैफिकिंग बिल पारित हो जाए इस निमित्त बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं कैलाश सत्यार्थीं चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन तथा बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने सांसद रवनीत बिट्टू से मिलकर बिल का समर्थन करने का आग्रह किया।

सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि वे शुरू से ही बच्चों की सुरक्षा हेतु कार्यरत है और यह बिल बच्चों की सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा है। इस बिल के पारित हो जाने से विशेष रूप से बच्चों की तस्करी पर रोकथाम संभव हो पायेगा। सांसद ने बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की। चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट तथा संस्था के दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स प्रीवेंशन, केयर एंड रिहैबिलिटेशन बिल 2021, मानव तस्करी से सम्बंधित विभिन्न अपराधों को शामिल करते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देता है। यह कानून ट्रैफिकिंग जैसे संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर तीन स्तरीय संस्थागत ढांचों के निर्माण की जरूरत पर बल देता है। यह बिल ट्रैफिकिंग की रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास और संरक्षण को सुनिश्चित करता है। 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में तमाम महत्वपूर्ण बिलो के बीच एन्टी ट्रैफिकिंग बिल पर भी चर्चा होनी है और इस बिल का पारित होना सम्पूर्ण मानव जाति और खासकर बच्चों के भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। लुधियाना में बाल अधिकारों की रक्षा हेतु कार्यरत अन्य गैर सरकारी संस्थाओं ने भी इस बिल के पारित हो जाने हेतु अपना समर्थन दिया। 
इस अवसर पर सांसद रवनीत बिट्टू, डॉ अम्बेडकर नगर वेलफेयर सोसाइटी से डॉ सुरजीत सिंह, महिला एवं बाल विकास संगठन, संस्था सारस से संदीप राणा, लॉ पावर एसोसिएशन से एडवोकेट योगेश प्रशाद आदि उपस्थित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0