नशा तस्करों की 12.80 करोड़ की संपत्ति जब्त : एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल मोगा : (पी9 ब्यूरो) : जिला पुलिस ने छह महीने के दौरान पकड़े गए नशा तस्करो
नशा तस्करों की 12.80 करोड़ की संपत्ति जब्त : एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल
मोगा : (पी9 ब्यूरो) :
जिला पुलिस ने छह महीने के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों की 12.80 करोड़ रुपये की संपति जब्त की है। इस संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि नीलामी से होने वाली आय सरकारी खजाने में जमा कराई जा सके। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने इसकी पुष्टि की है।
एसएसपी ने बताया कि नशा तस्करों और भगोड़ों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए पुलिस आरोपितों की जमीन, आवास व मकान आदि अवैध संपत्ति को अपने कब्जे में लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पुलिस ने 39 भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।
एसएसपी गिल ने बताया कि राजस्व विभाग से हरी झंडी मिलते ही पुलिस ने सारी संपत्ति जब्त कर ली। इसके अलावा 15 नशा तस्करों की 6.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के 15 मामले, जबकि 88.70 लाख रुपये मूल्य के कम से कम 11 भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने के मामले विचाराधीन हैं। एसएसपी ने कहा कि उन्हें जल्द ही इन संपत्तियों को फ्रीज करने की मंजूरी मिल जाएगी। मोगा पुलिस ने 2017 से अब तक कम से कम 53 ड्रग तस्करों की 21.03 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।
588 वाहनों की नीलामी से 1.30 करोड़ का राजस्व वसूला
मोगा पुलिस ने पिछले आठ माह में कुल 588 वाहनों का निस्तारण कर इनकी नीलामी से 1.30 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली की है। इस बीच मोगा पुलिस ने वर्ष 2020-21 में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 664 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को निर्धारित तरीके से नष्ट कर दिया है, जिसमें कुल 185.63 क्विंटल भुक्की, 4,88,241 गोलियां एवं कैप्सूल, 20.95 किलो नशीला पदार्थ पाउडर, 10.48 किलो हेरोइन, 166 शीशी खांसी की दवा, 272 ग्राम स्मैक, 7.55 किलो भांग और 7.5 किलो भूक्की के हरे पौधे शामिल हैं। एसएसपी गिल ने बताया कि राजस्व विभाग से हरी झंडी मिलते ही पुलिस ने सारी संपत्ति जब्त कर ली। इसके अलावा 15 नशा तस्करों की 6.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के 15 मामले, जबकि 88.70 लाख रुपये मूल्य के कम से कम 11 भगोड़ों की संपत्ति जब्त करने के मामले विचाराधीन हैं। एसएसपी ने कहा कि उन्हें जल्द ही इन संपत्तियों को फ्रीज करने की मंजूरी मिल जाएगी। मोगा पुलिस ने 2017 से अब तक कम से कम 53 ड्रग तस्करों की 21.03 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।

COMMENTS