HomeHeath

श्री बालाजी मंदिर में सुबह 984वा हवन यज्ञ और शाम को मंदिर प्रांगण में मैंगो उत्त्सव मनाया : प्रधान अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में सुबह 984वा हवन यज्ञ और शाम को मंदिर प्रांगण में मैंगो उत्त्सव मनाया : प्रधान अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में सुबह 984वा हवन यज्ञ और शाम को मंदिर प्रांगण में मैंगो उत्त्सव मनाया : प्रधान अमन जैन   लुधियाना  : 14 जुलाई (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब में रात 10 से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू :
ਦਿਵਿਆਂਗ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ ਕੋਈ ਸਹੂਲਤ
शिअद विधायक मनप्रीत अयाली समेत कई बिल्डर्स एवं कालोनाइजरों पर इनकम टैक्स के छापे

श्री बालाजी मंदिर में सुबह 984वा हवन यज्ञ और शाम को मंदिर प्रांगण में मैंगो उत्त्सव मनाया : प्रधान अमन जैन  

लुधियाना  : 14 जुलाई (पी9 ब्यूरो) : 

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम  हैबोवाल कलां में बाला जी का दरबार 
सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम  हैबोवाल कलां में मैंगो उत्त्सव पर माँ दुर्गा जी का दरबार 
सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम  हैबोवाल कलां में मैंगो उत्त्सव पर राधा कृष्ण जी का दरबार 
सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम  हैबोवाल कलां में मैंगो उत्त्सव पर मंदिर के आचार्यो द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया 

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम  हैबोवाल कलां में प्रधान अमन जैन एवं बाला जी के परम् सेवक अनुज मदान की अध्यक्षता में मैंगो उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सभी दरबारों को आम से सजाया गया व् श्री जुगल जोड़ी सरकार भगवान जी को नौका वाहन में विराजमान कर आकर्षण सजावट की गई। इस अवसर पर भजन गायक बलजीत सिंह पीता व् मंदिर के संकीर्तन मंडल के भजन गायक रोहित डंग व् तमन्ना बुद्धिराजा ने श्री बालाजी महाराज जी के दरबार में अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगाई। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि जिस प्रकार वृन्दावन में वर्ष में एक बार मांगों उत्सव का आयोजन किया जाता है ठीक उसी प्रकार से मंदिर कमेटी द्वारा पहली बार मैंगो उत्सव मनाकर भक्तों को प्रभु श्री चरणों के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। मैंगो उत्सव में मैंगो शेक की सेवा का सौभाग्य विजय बाबू परिवार को प्राप्त हुआ। प्रधान अमन जैन ने कहा कि मंदिर में परिस्थियां सामान्य होने पर मंदिर में फिर से हर उत्सव और त्यौहार पूरी श्रद्वा के साथ मनाएं जायेंगे जिस प्रकार पहले से होता आ रहा है। प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने कहा कि 23 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री बाबा लाल दयाल जी की प्रतिमा का पूर्ण विधि विधान के साथ  पंच अमृत अभिषेक किया जाएगा और 20 जुलाई को एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में सौभाग्यशाली परिवार द्वारा श्रंखलाबद्ध  हवन यज्ञ व् श्री जुगल जोड़ी सरकार भगवान जी की पूजा की जाएगी।

मंदिर में प्रात : 984 वे हवन यज्ञ में यजमान परिवार कुलदीप शर्मा, पूजा सहगल, परिवार द्वारा पूर्ण आहुतियां डाली गई व् संध्या चौंकी में भंडारे की सेवा धालीवाल परिवार द्वारा की गई। संध्या चौंकी के अवसर पर  महाराज का पवित्र ध्वज फहराया गया व् भक्तों को पवित्र जल के छींटे दिए गए। मंदिर के आचार्यों द्वारा विधिविधान के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, सौरभ जैन, अरविन्द टिल्लू, भारती सोनी, सतीश डंग, संदीप धमीजा, मदन लाल मदान, नरिंदर नंदू, नवल जैन, निशांत चोपड़ा, विश्वनाथ सेठी, नरिंदर नंदू , बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग, सुनील कुमार, दीपक घई, अमृत लाल वर्मा आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0