बिजली कटों के खिलाफ भड़के व्यापारियों ने सरकार का पुतला फूंक दी चेतावनी, कट का समय बढ़ाया तो सीएम हाउस घेरेंगे ऑल इंडस्ट्री एंड ट्रेड फॉर्म ऑफ एसो
बिजली कटों के खिलाफ भड़के व्यापारियों ने सरकार का पुतला फूंक दी चेतावनी, कट का समय बढ़ाया तो सीएम हाउस घेरेंगे
ऑल इंडस्ट्री एंड ट्रेड फॉर्म ऑफ एसो. के सदस्य बोले- इंडस्ट्री बंद होने से 35 लाख मजदूर नहीं कर पा रहे काम
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
बिजली संकट से जूझ रहे व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को ऑल इंडस्ट्री एंड ट्रेड फॉर्म ऑफ एसोसिएशन के सदस्यों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका। एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार को आड़े हाथों लेते सीधे तौर पर फेल बताया। उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने बिजली के कट का समय बढ़ाया तो एसोसिएशन के सदस्य उनकी बात नहीं मानेंगे और अपने उद्योगों को चलाएंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई नुकसान होता है तो उसका सीधे तौर पर जिम्मेदार प्रदेश सरकार ही होगी।
उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों का खामियाजा उद्योगपतियों को भुगतना पड़ रहा है। इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि पंजाब में इंडस्ट्री को इतने दिनों तक बिजली की कमी के कारण बंद करना पड़े। व्यापारियों ने बताया कि पहले कोरोना महामारी के कारण उद्योग खतरे में है तो अब पावर कटों ने आग पर तेल का काम किया है। बिजली संकट के कारण 10 हजार के करीब उद्योग ऐसे हैं जो सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।
जिनसे दो लाख के करीब छोटे उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं। कारखानों के बंद होने के कारण करीब 35 लाख मजदूर इस समय काम नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों ने यहां तक कहा कि अगर सरकार ने बिजली कट को बढ़ाने की बात कही तो व्यापारी सीएम हाउस के बाहर भी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर नरेंद्र भामरा, कुलदीप सिंह, मनीष सचदेवा, कुलदीप सिंगला, विक्रमजीत भामरा, राजा किंग, रुपिंदर ओबरॉय, तेजिंदर सिंह, रघुवीर बंसल, सुखराज सिंह, अमृतपाल सिंह, बदीश जिंदल, राज कुमार सिंगला, नवीन गुप्ता, महेश गुप्ता, राजेश सोनी, जुगल किशोर, गुरजीत सिंह, जीवन सिंगला, संदीप गुप्ता, अरुण गुप्ता, विपन अग्रवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

COMMENTS