HomeHeath

एसटीएफ की टीम ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार :

एसटीएफ की टीम ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार :

एसटीएफ की टीम ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार : जमानत पर आ करने लगा नशा तस्करी, 570 ग्राम हेरोइन बरामद लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : लाडोवाल इला

गजेन्द्र शेखावत की जनसभाओं में लोगों ने एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को विजयी बनाने का लिया संकल्प
विधायक बैंस की मुश्किलें बढ़ीं : एक और महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
हरियाणा में किसानाें के धरने से लुधियाना में यात्री रहे परेशान

एसटीएफ की टीम ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार : जमानत पर आ करने लगा नशा तस्करी, 570 ग्राम हेरोइन बरामद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

लाडोवाल इलाके में नशे की सप्लाई देने जा रहे दो तस्करों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह और राम रत्न उर्फ राम के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 570 ग्राम हेरोइन और गाड़ी बरामद हुई है। फिलहाल उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जांच अधिकारी मक्खन राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन की सप्लाई लेकर आ रहे हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर जब उनकी कार की तलाशी ली तो उसमें से हेरोइन मिली। आरोपी मंगल ने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ नशा तस्करी के 6 पर्चे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वो नशे के मामले में जमानत पर बाहर आया है। उसका साथी राम वेल्डिंग की दुकान चलाता था। लेकिन कोरोना की वजह से काम बंद हो गया तो उसने हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0