HomeHeath

पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म :

पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म :

पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म : इंडोर में 100 और आउटडोर में 200 की गैदरिंग की अनुमति, बार, सिनेमा हॉल, रेस्तरां आदि खुल सकेंगे : स्कूल अभी ब

पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी : कुलवंत सिद्धू
पी एम मोदी के जन्मदिन सप्ताह के उपलक्ष में लगाए जा चुके इक्कीस फ्री वेक्सिनेशन कैंप : दमन कपूर
रामपुर के डीएम बोले-आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन

पंजाब में संडे व नाइट कर्फ्यू खत्म : इंडोर में 100 और आउटडोर में 200 की गैदरिंग की अनुमति, बार, सिनेमा हॉल, रेस्तरां आदि खुल सकेंगे : स्कूल अभी बंद रहेंगे 

 चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड रिव्यू करते हुए वीकेंड और नाइट कर्फ्यू हटाने के ऑर्डर दे दिए हैं। इसके साथ ही सोमवार से किसी भी तरह के कार्यक्रम में इंडोर में 100 और आउटडोर में 200 की गैदरिंग की अनुमति दे दी है। ये आदेश उन्होंने डीजीपी को रैली और प्रोटेस्ट मीटिंग्स करते हुए कोविड नियमों की उल्लंघना करने वाले राजनीतिक नेताओं के चालान करने के निर्देश के दौरान दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बार, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, स्पा, स्विमिंग पूल, जिम,मॉल, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्सेस, म्यूजियम्स और जू खोलने के आदेश दे दिए हैं बशर्ते स्टाफ के सभी सदस्यों और विजिटर्स को वैक्सीन की कम-से-कम एक डोज लगी हो। फिलहाल स्कूल बंद रहेंगे लेकिन कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स और अन्य सभी उच्च संस्थानों को इलाके का डीसी एक सर्टिफिकेट जमा करवा के खोल सकेंगे कि दो हफ्ते पहले टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स को वैक्सीन की कम-से-कम एक डोज लगी हो। रिस्ट्रिक्शंस को रिलैक्स करते हुए सीएम ने कहा कि मास्क का सख्ती से इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।

पंजाब में कोविशिल्ड नहीं, कोवैक्सिन का सिर्फ एक दिन का स्टाक

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कोविशिल्ड नहीं है, जबकि कोवैक्सिन का सिर्फ एक दिन का स्टाक बचा है। सीएम ने केंद्र सरकार से इसकी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कम से कम एक खुराक लेने वालों को दूसरी खुराक समय पर लगे इसके लिए राज्य का वैक्सीन कोटा बढ़ाए जाने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि पंजाब में पहले ही लगभग 83 लाख पात्र व्यक्तियों (लगभग 27 प्रतिशत आबादी) का टीकाकरण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में वैक्सीन का पूरी तरह से उपयोग किया जा रहा है। पहली खुराक 70 लाख लोगों को दी गई है, जबकि 13 लाख लोगों को दूसरी खुराक मिली है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0