HomeHeath

3 दिन से बिजली गुल, एक्सईएन की कुर्सी पर चढ़ाया हार

3 दिन से बिजली गुल, एक्सईएन की कुर्सी पर चढ़ाया हार

वार्ड न:93 में अनूठा प्रदर्शन : 3 दिन से बिजली गुल, एक्सईएन की कुर्सी पर चढ़ाया हार, बोवाल के वॉर्ड 93 की दुर्गापुरी में बिजली-पानी न होने से लोग

विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात
जयपुर से श्री बालाजी मंदिर पहुंचे मां अंजना व श्री बालाजी भगवान के दिव्य स्वरूप : प्रधान अमन जैन
कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामला : 9 लोगों से 12 घंटे तक पूछताछ

वार्ड न:93 में अनूठा प्रदर्शन : 3 दिन से बिजली गुल, एक्सईएन की कुर्सी पर चढ़ाया हार, बोवाल के वॉर्ड 93 की दुर्गापुरी में बिजली-पानी न होने से लोग परेशान, 100 से अधिक शिकायतें

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

बिजली समस्या से 3 दिन से जूझ रहे वॉर्ड 93 के इलाका निवासियों ने पावरकॉम जिंदाबाद के नारे लगा अग्र नगर स्थित एक्सईएन ऑफिस में उनकी कुर्सी को फूलों के हार पहनाए। समाजसेवी कुमार गौरव और इलाका निवासियों ने बताया कि 3 दिन से रोज जेई से लेकर एक्सईएन और चीफ इंजीनियर को शिकायतें भेजी जा रही हैं, परंतु आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ट्रांसफार्मर पर 300 किलोवॉट से अधिक का लोड है। कुछ दिन पहले भी इस जगह पर नया ट्रांसफार्मर रखा जाना था। विधायक पांडे ने जगह भी दी थी। इसके बावजूद वहां नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया। पिछले 3 दिन से बठिंडा से ट्रांसफार्मर मंगवाया है। चीफ इंजीनियर भूपिंदर सिंह खोसला ने बताया कि यह समस्या 3 दिन से नहीं आई है। लोग बेवजह हल्ला कर रहे हैं।

एसडीओ ने शाम तक का समय मांगा, बोले- इलाके में लगाने के लिए मंगवाया है ट्रांसफार्मर

अग्र नगर दफ्तर पहुंचे तो पता चला कि नए एक्सईएन आए हैं, वह शहर से बाहर हैं। उनकी जगह पर एडिशनल चार्ज संभाले अफसर को फोन किया तो उन्होंने कहा कि आ रहे हैं, परंतु आधा घंटा इंतजार करने पर भी नहीं पहुंचे। इसके बाद एसडीओ को फोन किया, काफी बहसबाजी हुई और एसडीओ ने कहा कि शाम तक का समय दें, ट्रांसफार्मर मंगवाया है।

गाड़ियों में रात बिताने को लोग मजबूर

लोगों ने बताया कि तीन दिन से बिजली न होने के चलते पानी की भी किल्लत हो गई है। पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। गाड़ियों में सोकर रात बिता रहे हैं। बच्चो का भी भयंकर गर्मी में बुरा हाल है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 2