पंजाब ने अनुभवी शख्सियत खोई : पद्मश्री से सम्मानित पंजाब के पूर्व डीजीपी इजहार आलम का दिल का दौरा पड़ने से निधन, आतंकवाद के दौर में बनाई थी आलम सेना
पंजाब ने अनुभवी शख्सियत खोई : पद्मश्री से सम्मानित पंजाब के पूर्व डीजीपी इजहार आलम का दिल का दौरा पड़ने से निधन, आतंकवाद के दौर में बनाई थी आलम सेना
मोहाली : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद इजहार आलम का मंगलवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी धड़कन रुक गई। मोहम्मद इजहार आलम आतंकवाद के दौर में आलम सेना बनाकर चर्चा में आए थे। बाद में देश की सकरार की तरफ से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
पूर्व डीजीपी मोहम्मद इजहार आलम 72 वर्ष के थे। आतंकवाद के दौरान जब उन्हें पंजाब के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया, तो उन्होंने लोगों को सुरक्षा देने के लिए हथियार मुहैया करवाए। आतंकवाद से लड़ाई में उन्होंने आलम सेना भी बनाई, इसीलिए जब वह रिटायरमेंट के बाद शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए तो इसका बहुत विरोध हुआ। सिख संगठनों ने शिअद पर आरोप लगाया कि बेकसूर सिखों को झूठे मुकाबलों में मारने वाले इजहार आलम को अकाली दल की सरकार ने पार्टी में शामिल कर लिया है।
उन्होंने 2012 में एक अन्य पुलिस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना के खिलाफ उनकी पत्नी फरजाना आलम खातून को खड़ा कर दिया, जो वहां से पहले भी विधायक भी रह चुकी थीं। चूंकि मोहम्मद मुस्तफा की तुलना में मोहम्मद इजहार आलम सौम्य स्वभाव के माने जाते थे, इसलिए उनकी पत्नी मालेरकोटला से कड़े मुकाबले में जीत गईं। वहीं, अकाली-भाजपा सरकार ने इजहार आलम को वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बना दिया था। इजहार आलम को 1987 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।

COMMENTS