HomeHeath

दिल्ली से एक्सपर्ट, लुधियाना में हवाला डीलर काबू, 4 महीने में 50 करोड़ ठगे

दिल्ली से एक्सपर्ट, लुधियाना में हवाला डीलर काबू, 4 महीने में 50 करोड़ ठगे

फेक काॅल सेंटर मामला : दिल्ली से एक्सपर्ट, लुधियाना में हवाला डीलर काबू, 4 महीने में 50 करोड़ ठगे 1.5 करोड़ कैश, गाड़ियां रिकवर लुधियाना :  (पी

भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा बोले-केजरीवाल की दिल्ली में हार सुनिश्चित
अगर पंजाब का व्यापारी दुखी होगा तो राज्य कैसे करेगा उन्नति : पुष्पिंदर सिंगल
श्री बालाजी भगवान के पवित्र दरबार में भक्त हुए नतमस्तक

फेक काॅल सेंटर मामला : दिल्ली से एक्सपर्ट, लुधियाना में हवाला डीलर काबू, 4 महीने में 50 करोड़ ठगे

1.5 करोड़ कैश, गाड़ियां रिकवर

लुधियाना :  (पी9 ब्यूरो) : 

फेक काॅल सेंटर के मामले में शनिवार को साइबर क्राइम और सीआईए की टीम द्वारा दिल्ली से साइबर एक्सपर्ट और लुधियाना से हवाला डीलर काबू किया गया। वहीं मोहाली से एक दिन पहले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 27 लाख की हवाला राशि, 516 ग्राम सोना, 12 लैपटाॅप, 26 मोबाइल, एक टोयटा फाॅर्च्यूनर और एक क्रिएटा गाड़ी बरामद की है। अब तक इस नेकसिस में पुलिस डेढ़ करोड़ की नकदी और बाकी का सामान रिकवर कर चुकी है।
मोहाली से पकड़े आरोपियों की पहचान प्रातिक, पीनक, ध्रूव मेहता और जिगर के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली निवासी वैभव गुप्ता और गुजरात निवासी जोकि अब लुधियाना के शाम नगर में रहने वाले सचिन पटेल के रूप में हुई है। फिलहाल एडीसीपी क्राइम रूपिंदर कौर भट्टी और उनकी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि इससे पहले पुलिस लुधियाना से 27 आरोपी, साढ़े 14 लाख रुपए, मोबाइल और लैपटाॅप बरामद कर चुकी है।

वर्करों को ट्रेनिंग देने को रखे थे चार आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि हेड ऑफिस मोहाली में ही बनाया गया था। लेकिन वहां से स्टाफ को ट्रेंड करने की जरूरत थी। जिसके लिए दिल्ली में बैठे एक्सपर्ट वैभव गुप्ता की मदद ली जाती थी, जोकि आईटी एक्सपर्ट है। वो आरोपियों को साॅफ्टवेयर, टेक्नीकल मदद प्रोवाइड करवाता था।
इन सब के बदले में वैभव को हर महीने 3 से 4 लाख रुपए दिए जाते थे। इसके अलावा उसने प्रातिक, पीनक, ध्रूव मेहता और जिगर जोकि लुधियाना के काॅल सेंटर के वर्करों को ट्रेंड और उनकी मदद करते थे। फिर उक्त चारों आरोपी वर्करों को काॅलिंग के लिए यूएस, यूके और कनाडा कांटेक्ट्स, हवाला के चैनल, फर्जी बैंक खाते तैयार करके देते थे।

18 बैंक खातों में पड़े 39 लाख पुलिस ने किए फ्रीज

आरोपी तीन देशों में ही अपने टारगेट तलाशते थे। पिछले 4 महीनों में 400 से ज्यादा लोगों को ठगा है, जिनसे 50 करोड़ के करीब ठगी कर चुके हैं। उनके पास से पैसे गिनने वाली मशीन भी मिली है। ठगी के पैसों को आरोपी विदेश के लोकल खातों में ट्रांसफर कर देते थे। जिसके बाद वहां से हवाला के जरिए पैसे इंडिया में ट्रांसफर किए जाते थे। 
लुधियाना में हवाला के पैसे सचिन पटेल के पास आते थे और यहीं से घूमते थे। आरोपियों ने इस पैसे से अहमदाबाद और अलग अलग जगहों के पाॅश इलाकों में महंगे फ्लैट्स खरीदे थे। पुलिस ने उनके 18 बैंक खातों में पड़े 39 लाख रुपए फ्रीज कर दिए हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0