HomeHeathनई दिल्ली

केजरीवाल ने पंजाब में सस्‍ती बिजली का दाव खेला, तीन बड़ी घोषणाएं की, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

केजरीवाल ने पंजाब में सस्‍ती बिजली का दाव खेला, तीन बड़ी घोषणाएं की, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली

केजरीवाल ने एकता दिखाई केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस के मौके विधायक और पार्टी वर्कर भी पहुंचे हुए थे केजरीवाल मोहाली एयरपोर्ट पर  फ्री बि

जैन मंदिर के बाहर वाॅटरकूलर से पानी पीने गई 12 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत
बचपन बचाओ आंदोलन ने सांसद रवनीत बिट्टू से ट्रैफिकिंग बिल पारित करने को समर्थन करने का किया आग्रह : दिनेश कुमार
श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा का एकमात्र लक्ष्य धर्म प्रचार करना व श्रद्धालुओं को भगवान के नाम से जोड़ना : सतीश गुप्ता
केजरीवाल ने एकता दिखाई
केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस के मौके विधायक और पार्टी वर्कर भी पहुंचे हुए थे
केजरीवाल मोहाली एयरपोर्ट पर 

फ्री बिजली का गारंटी कार्ड खेला : केजरीवाल ने पंजाब में सस्‍ती बिजली का दाव खेला, तीन बड़ी घोषणाएं की, हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, कहा- यह गारंटी केजरीवाल की है, कैप्टन का वादा नहीं

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी कंवीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सियासी पिच पर फ्री बिजली का दाव खेला है और कहा है कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। यह वादा केजरीवाल का है न की किसी कैप्टन का। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्‍ली की तर्ज पर सस्‍ती बिजली दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे और राज्‍य में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
पंजाब के विधानसभा चुनावों में इस बार बिजली को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। अब चुनावों में इसी मुद्दे को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी गोटियां बैठा सकती है। 
चंडीगढ़ आने से पहले आज सुबह केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि पंजाब नई सुबह के लिए तैयार हो रहा है और मैं पंजाब पहुंचने के लिए तैयार हो रहा हूं।

बेअदबी मामले पर बोले

अरविंद केजरीवाल से जब पत्रकारों ने पंजाब में हुए बेअदबी मामलों के बारे पूछा तो उनका कहना था कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी। उन्होंने मंच पर पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की ओर इशारा करके कहा कि जब कोई अधिकारी इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रहा था तो पंजाब सरकार ने उसे इससे हटा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आज दोपहर अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा। इस मौके उनके साथ सांसद भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा, पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, राधव चड्‌डा और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह मंच पर साथ थे। इसके अलावा पंजाब के विधायक भी पहुंचे हुए थे।
केजरीवाल के चंडीगढ़ पहुंचने और पंजाब के लिए कोई बड़ी घोषणा करने को लेकर सारी राजनीतिक पार्टियां पशोपेश में पड़ गई है। प्रेस कांफ्रेंस के मंच पर पंजाब में फ्री बिजली देने का बैनर लगाया गया है। 
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सारी पार्टियां लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए अभी से ऐलान करने लगी है। कई पार्टियों की ओर से तो सीएम और डिप्टी सीएम को लेकर भी लोगों को बताया जा रहा है। इसी बीच एकाएक केजरीवाल का चंडीगढ़ आकर पंजाब के लिए कुछ नया ऐलान करना पार्टी की जीत के लिए सहायक बन सकता है।

सोमवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को मिल रही अनेक सुविधाओं की तर्ज पर पंजाब के लोगों के लिए भी सुविधाओं का ऐलान कर सकते है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मौजूदा समय में बेहद महंगी बिजली से लोगों को निजात दिलाने के लिए अरविंद केजरीवाल मुफ्त बिजली देने का वायदा भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मौजूदा समय में महंगाई की मार से हर वर्ग पीड़ित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिक सुविधा देकर उनकी बचत के इंतजाम के लिए अरविंद केजरीवाल अपनी योजना जारी करेंगे। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार लोगों को सुविधाएं देने में फेल साबित हुई है, जिस कारण हर वर्ग बेहद परेशान है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0