HomeHeathFitness

दुल्हन की मां ने रखी शर्त मेरी बेटी के नाम से कराओ मकान की रजिस्ट्री

दुल्हन की मां ने रखी शर्त मेरी बेटी के नाम से कराओ मकान की रजिस्ट्री

क्या शादी ऐसी शर्ताें पर होती है? : दुल्हन की मां ने रखी शर्त मेरी बेटी के नाम से कराओ मकान की रजिस्ट्री, दूल्हे के नहीं मानने पर 27 जून को होने वाली

श्री हनुमान जी की विजय गाथा का प्रतीक है सुंदरकांड पाठ : अमन जैन
Why the world would end without health care providers
अर्शिया शर्मा का नैन बोलदे पहला गाना रिलीज़

क्या शादी ऐसी शर्ताें पर होती है? : दुल्हन की मां ने रखी शर्त मेरी बेटी के नाम से कराओ मकान की रजिस्ट्री, दूल्हे के नहीं मानने पर 27 जून को होने वाली शादी टूटी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

गुरुद्वारा साहिब के बाहर उसका पाठ पढ़कर सुनाने वाले बच्चों को फ्री में बर्गर खिलाने वाले रविंदर पालसिंह की शादी होते-होते रह गई। इसकी वजह यह थी कि जिस युवती से उसकी शादी होने वाली थी, उसकी मां ने शर्त रखी कि पहले मकान बेच दो। नई जगह जो मकान खरीदो उसकी रजिस्ट्री मेरी बेटी की नाम से करवाओं। रविंदर ने मकान बेचने तक की शर्त तो मान ली लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराने पर संबंध टूट गया। पुलिस भी इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं कर रही है।
लुधियाना जिले में समराला चौक स्थित गुरु अर्जुन देव नगर गली नंबर 10 निवासी रविंदर पाल सिंह उर्फ बाबा बर्गर वाला ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने के आरोप लगाए हैं। वह पहले शिकायत लेकर थाना डिवीजन नंबर दो गया, लेकिन उसे थाना डिवीजन नंबर 7 में भेज दिया गया। दोनों थानों में शिकायत दर्ज नहीं की गई। वहीं SHO सतबीर सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
रविंदर ने बताया कि शादी की तारीख तय हो गई। कार्ड व मिठाई भी बंट गई और सारी तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन ऐन मौके पर दुल्हन की मां के शर्त रख देने की वजह से विवाह होने से पहले ही बंधन टूट गया। शादी 27 जून को होनी थी, अब जंग हंसाई हो रही।
रविंदर पाल सिंह ने बताया कि वह बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के बाहर उन बच्चों को फ्री बर्गर खिलाते हैं, जो उसे पाठ पढ़ कर सुनाते हैं। वह गुरु सिख है। कुछ समय पहले फेसबुक पर तलाकशुदा गुुरु सिख महिला के साथ उसकी पहचान हुई थी। बातों का दौर प्यार में बदल गया और दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। 13 जून को युवती मां के साथ उनके घर आई और परिजनों की सहमति से शादी की तारीख भी तय हो गई।
लेकिन इस बीच दुल्हन की मां ने शर्त रख दी कि लड़का अपना मकान बेच कर नई जगह ले। उस मकान की रजिस्ट्री दुल्हन के नाम करवाई जाए। ऐसा नहीं करने पर शादी नहीं होगी। जब उन्होंने इसका विरोध जताया तो दुल्हन की मां ने शादी तोड़ दी। नई जगह मकान लेने की बात मान ली थी, लेकिन रजिस्ट्री दुल्हन के नाम करवाने की बात कैसे मान लेते और इस बात पर एक बना बनाया रिश्ता टूटने में देर नहीं लगी। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0