HomeHeath

कोटकपूरा गोलीकांड : प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करने चंडीगढ़ आवास पर पहुंची एसआइटी

कोटकपूरा गोलीकांड : प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करने चंडीगढ़ आवास पर पहुंची एसआइटी

कोटकपूरा गोलीकांड : प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करने चंडीगढ़ आवास पर पहुंची एसआइटी चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :    कोटकपूरा गोलीकांड की जांंच के

विधायक मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 93 में सुनी आम जनता की समस्याएं
लायंस धालीवाल परिवार ने दोनों किडनी खराब हुए मरीज को भेजी आर्थिक मदद : तेजबीर सिंह धालीवाल
100 करोड़ टीकाकरण के लिए पीएम मोदी को किया गया सम्मानित

कोटकपूरा गोलीकांड : प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करने चंडीगढ़ आवास पर पहुंची एसआइटी

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :   

कोटकपूरा गोलीकांड की जांंच के लिए गठित की गई स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ करने के लिए उनके फ्लैट पर पहुंच गई है। वह उनसे गोलीकांड के बारे में पूछताछ करेगी। एसआइटी के प्रमुख एलके यादव और राकेश अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री के फ्लैट पर पहुंच गए हैं। इस मौके पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, एसजीपीसी के प्रधान बीबी जागीर कौर, विधायक दल के नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक पवन टीनू, एनके शर्मा आदि भी मौजूद हैं।
बता दें, कोटकपूरा गोलीकांड के लिए पहले प्रबोध कुमार की अगुवाई में एक एसआइटी गठित की गई थी, जिसमें कुंवर विजय प्रताप सिंह भी थे। उन्होंने भी प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल समेत तमाम संबंधित पुलिस अधिकारियों, फिल्म स्टार अक्षय कुमार आदि से पूछताछ करके चालान पेश कर दिया था, लेकिन केस से संबंधित दो पुलिस कर्मियों की ओर से हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद हाई कोर्ट ने कुंवर विजय प्रताप सिंह की जांच को पक्षपाती मानते हुए एसआइटी को रद कर दिया और नई एसआइटी बनाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि नई एसआईटी में कुंवर विजय प्रताप सिंह नहीं होंगे। इसके बाद सरकार ने नई एसआइटी का गठन कर दिया जिसमें एलके यादव , राकेश अग्रवाल और सतिंदर सिंह को शामिल किया गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0