आश्वासन के बाद शांत : लहरागागा में बिजली सप्लाई पूरी न होने से नाराज किसानों ने 8 घंटे तक एसएसए-जेई को बनाया बंधक लहरागागा : (पी9 ब्यूरो) : खेत
आश्वासन के बाद शांत : लहरागागा में बिजली सप्लाई पूरी न होने से नाराज किसानों ने 8 घंटे तक एसएसए-जेई को बनाया बंधक
लहरागागा : (पी9 ब्यूरो) :
खेतों में बिजली की सप्लाई पूरी न आने से खफा आधा दर्जन गांवों के किसानों ने सोमवार सुबह गांव सेखूवास के 66केबी ग्रिड स्टेशन का घेराव कर एसएसए व जेई को बंधक बना लिया। किसानों ने शाम 6 बजे तक एसएसए और जेई को बाहर नहीं निकलने दिया है। आरोप है कि खेतों में बिजली की सप्लाई ठीक से न होने के कारण कई पानी की मोटर तक जल गई हैं।
वहीं, 8 घंटे बंधक बनाए जाने के बाद लगातार बिजली सप्लाई दिए जाने का आश्वासन मिलने पर किसानों ने घेराव को समाप्त कर दिया। किसानों ने मांग की कि पॉवरकाम बिजली की सप्लाई कम से कम 8 घंटे लगातार दे , ताकि धान की बिजाई में परेशानी न हो।
एक घंटा कट का विरोध कर रहे किसान : एसडीओ
लहरागागा ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ गुरसेवक सिंह का कहना है कि खेतों को 8 घंटे बिजली दिए जाने का प्रावधान है, परंतु कई बार 1 घंटे पावर कंट्रोल कट पीछे से लग जाता है, जिसका किसानों की ओर से विरोध किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के ध्यान में मामला ला दिया है। ऐसे में पावर कट नहीं लगाने संबंधी पटियाला दफ्तर को पत्र लिखा जा रहा है।

COMMENTS