HomeHeath

पिता को उनकी महानता के लिए आकाश से भी ऊँचा मानते है शिवसेना शिरोमणि राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान

पिता को उनकी महानता के लिए आकाश से भी ऊँचा मानते है शिवसेना शिरोमणि राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान के पिता श्री जुगल किशोर मदान एवं राजनीति गुरु श्री कमलेश भारद्वाज जी  पिता को उनकी महानता के लिए आ

स्व. प्रधान अशोक जैन जी के पदचिन्हों का स्मरण करते हुए सनातन धर्म का करेंगे प्रचार : अमन जैन
निर्जला एकादशी को सभी एकादशी तिथियों में श्रेष्ठ : अनुज मदान
भाई मन्ना सिंह नगर इलाके में महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला
शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान के पिता श्री जुगल किशोर मदान एवं राजनीति गुरु श्री कमलेश भारद्वाज जी 

पिता को उनकी महानता के लिए आकाश से भी ऊँचा मानते है शिवसेना शिरोमणि राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान 

राजनीति गुरु कमलेश भारद्वाज को अपने जीवन की प्रेरणा मानते है, गुरु भी पिता के समान ही होता 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान ने फादर डे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की माँ की ममता ही होती है जो इन्सान को अपनेपन का अहसास दिलाती है लेकिन इसके अतिरिक्त एक पिता ही होता है जो अपने संतान के सुख के लिए अपनी इच्छाओ का अंत कर देता है और रात दिन मेहनत में इसलिए लगा रहता है की उनकी संतान को दुनिया की हर वो ख़ुशी मिले जो उसे (पिता) नही मिल पाई। जिस कारण वे पिता को उसकी महानता के लिए आकाश से भी ऊचा मानते है। एक संतान के लिए उसके पिता ही सबसे बड़े आदर्श होते है, जिनके पदचिन्हों पर चल कर ऊचाईओ को छूता है, सन्तान की सफलता और उपलब्धी की सबसे ज्यादा ख़ुशी उसके पिता को ही होती है। 
शिवसेना शिरोमणि के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल मदान कमलेश भारद्वाज को अपना राजनीती गुरु मानते है। जहा पिता ने उन्हें उगली पकड़ चलना सिखाया वही कमलेश भारद्वाज जी ने उन्हें समाज में चलना एवं राजनीति सफर की शुरुवात उनकी प्रेरणा से की वे उनको अपना प्रेरणा स्तोत्र मानते है। वैसे तो हमारी भारतीय संकृति पिता के सम्मान के लिए हर दिन अपने आप में महत्वपूर्ण है, पिता एक ऐसे इन्सान होते है जो अपने संतान को बहुत ज्यादा प्यार करते है लेकिन कभी भी वे लोगो से अपने प्यार को दिखाते नही है।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: