Homeपंजाब

नवविवाहिता ने दोस्त के घर में की खुदकुशी :

नवविवाहिता ने दोस्त के घर में की खुदकुशी :

नवविवाहिता ने दोस्त के घर में की खुदकुशी : पति से विवाद के बाद पहले दिल्ली गई, फिर लुधियाना लौटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मर्जी से मर रही हूं

कैट ने काउंसिल की बैठक बुलाने के लिए वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमन का आभार जताया : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
सरकार ने प्रोफेशनल टैक्स खत्म न किया तो व्यापारी करेंगे महा आंदोलन : सुनील मेहरा
जिला टास्क फोर्स कमेटी ने मुक्त कराये 4 बाल श्रमिक : दिनेश कुमार

नवविवाहिता ने दोस्त के घर में की खुदकुशी : पति से विवाद के बाद पहले दिल्ली गई, फिर लुधियाना लौटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मर्जी से मर रही हूं

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब के लुधियाना जिले में डाबा रोड के गगन नगर इलाके में एक नवविवाहिता ने अपने दोस्त के घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना डाबा की पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका के दादा जोगिंदर पाल के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी SI रणजीत सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान अर्बन एस्टेट दुगरी 25 वर्षीय मनु शर्मा के रूप में हुई है। मनु ने एमबीए की पढ़ाई की थी। मई में उसकी शादी मानसा के एक युवक से हुई थी। लेकिन करीब एक हफ्ता पहले उसका पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
फिर वह उसे छोड़कर दिल्ली चली गई। उसके पति ने मानसा पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। दो दिन पहले वह दिल्ली से लुधियाना आई और गगन नगर में अपने क्लासमेंट विपिन कुमार के घर चली गई। वह बिजली का काम करता है। उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश गए हुए थे।
सोमवार की सुबह वह भी अपने काम पर चला गया था। जब शाम को लौटा तो मनु ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब तक की जांच में पता चला है कि मनु के माता-पिता नहीं थे। उसका एक छोटा भाई ही है। कुछ दिन पहले मनु के पति ने उसका मोबाइल चेक कर लिया था।
फोन में मनु की सुल्तान नाम के युवक के साथ तस्वीरें थीं। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सुसाइड नोट में भी मनु ने लिखा है कि सुल्तान को कोई तंग न करे। उसके दोस्त का कोई कसूर नहीं है। वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1