Homeपंजाब

जेल में रहकर भी तस्करी करना नहीं छोड़ा : पेट दर्द ठीक होने पर अस्पताल से जेल लाया गया

कैदी की चाल देखकर हुआ शक

जेल में रहकर भी तस्करी करना नहीं छोड़ा : पेट दर्द ठीक होने पर अस्पताल से जेल लाया गया

जेल में रहकर भी तस्करी करना नहीं छोड़ा : पेट दर्द ठीक होने पर अस्पताल से जेल लाया गया, तलाशी में टांग पर लगे प्लास्टर और वॉकर से मिली 515 नशीली ग

नगर निगम की लापरवाही से फ़ैल रहा डेंगू : अतुल कपूर
ऑब्जर्वर होम में चीफ ज्युडीशियल कम सचिव ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस और दिवाली
श्री बालाजी मंदिर में 979 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण

जेल में रहकर भी तस्करी करना नहीं छोड़ा : पेट दर्द ठीक होने पर अस्पताल से जेल लाया गया, तलाशी में टांग पर लगे प्लास्टर और वॉकर से मिली 515 नशीली गोलियां

कैदी की चाल देखकर हुआ शक, इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था

कपूरथला : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब के कपूरथला जिले में सेंट्रल जेल में बंद एक दिव्यांग हवालाती को पेट दर्द होने पर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। डिस्चार्ज होने पर उसे वापस जेल लाया गया तो उसका पेट फूला हुआ था। टांग पर पलस्तर लगा था और लड़खड़ाते हुए वॉकर से चल रहा था। CRPF को उसकी चाल पर शक हुआ और इसके बाद उसकी तलाशी ली गई।
हवालाती ने टांग पर प्लास्टर के नीचे और वॉकर में नशे की गोलियां छिपा रखी थीं। जब उसका वॉकर खोल कर देखा गया तो उसमें से भी नशे की गोलियां और नकदी मिली। हवालाती से 515 नशीली गोलियां, 150 ग्राम तंबाकू और 800 रुपए मिले। हवालाती ने यह नशा सिविल अस्पताल से कैसे छिपाया, उसे कौन मिलने आया था पुलिस टीम जांच कर रही है। मामले में पुलिस मुलाजिमों की मिलीभगत तो नहीं है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

आरोपी की चाल पर हुआ शक, तलाशी लेने पर मिला नशा

जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह ने बताया कि 10 जून की दोपहर 03:15 बजे हवालाती राजवंत सिंह उर्फ राजू पुत्र अनोख सिंह निवासी खसन्न सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल था। हवालाती के पेट में दर्द था। टांग पर भी चोट लगी हुई थी। जैसे ही वह सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापिस लौटा तो CRPF को उसकी चाल पर शक हुआ। उसकी तलाशी के बाद बरामद नशे की गोलियों और नकदी की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। थाना कोतवाली पुलिस ने हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हवालाती के पास नशा कैसे आया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी की जा रही है।

दो दिन पहले मिले थे 13 मोबाइल…

केंद्रीय जेल कपूरथला में आए दिन जेल के अंदर से नशा व मोबाइल फोन पकड़े जा रहे है। दो दिन पहले ही जेल बैरिकों में तलाशी के दौरान 13 मोबाइल फोन मिले थे। जबकि 4 महीने में 163 मोबाइल मिल चुके है। नशा व मोबाइल जेल में कैसे पहुंच रहा है, इस सवाल का जवाब जेल प्रबंधन के पास भी नहीं है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0