Homeपंजाब

सुनील जाखड़ ने कहा मेरे हटने से कांग्रेस मजबूत होती है तो मुझे आज ही हटा दें

पीपीसीसी में बदलाव की अटकलों पर प्रदेश प्रधान बोले -

सुनील जाखड़ ने कहा मेरे हटने से कांग्रेस मजबूत होती है तो मुझे आज ही हटा दें

कांग्रेस Vs कलह : सुनील जाखड़ ने कहा मेरे हटने से कांग्रेस मजबूत होती है तो मुझे आज ही हटा दें पीपीसीसी में बदलाव की अटकलों पर प्रदेश प्रधान बोले

सुखबीर बाेले-गांधी परिवार के आदेश पर हुआ था सिखों का नरसंहार
पंजाब में बड़ा फेरबदल 46 अफसरों के तबादले :
लोक इन्साफ पार्टी की तरफ से फ्री वोटर कार्ड कैम्प लगवाया : टोनी बक्शी

कांग्रेस Vs कलह : सुनील जाखड़ ने कहा मेरे हटने से कांग्रेस मजबूत होती है तो मुझे आज ही हटा दें

पीपीसीसी में बदलाव की अटकलों पर प्रदेश प्रधान बोले – हाईकमान ने जो भी फैसला लेना है जल्द ले, नहीं तो पार्टी को नुकसान

कुराली : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही। प्रदेश कांग्रेस प्रधान बदलने संबंधी सवाल पर सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कुराली में कहा, मेरे हटने से पार्टी मजबूत होती है तो ऐसा आज ही कर देना चाहिए।
पार्टी को मजबूत करने के किसी भी प्रयास में मैं रोड़ा नहीं बनना चाहता। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में संभावित बदलाव पर जाखड़ ने कहा कि ऐसा करने के लिए मैंने 7 महीने पहले हाईकमान को कहा था। हरीश रावत जब पंजाब प्रभारी बने तब भी उनसे बात की थी। महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कुराली में विरोध प्रदर्शन में पहुंचे जाखड़ ने कहा कि 3 मेंबरी कमेटी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर हाईकमान को जो भी फैसला लेना है, जल्द लेना चाहिए।
देरी से पार्टी को नुकसान होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी या सरकार में बड़ा पद देने संबंधी सवाल पर जाखड़ बोले, सिद्धू को सम्मानजनक पद मिलना चाहिए। जाखड़ ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट पर हाईकमान क्या फैसला लेता है, इसका इंतजार करना चाहिए।
जिक्रयोग है कि खड़गे पैनल ने वीरवार को सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट में पंजाब में कैप्टन की कप्तानी जारी रखने और संगठन में बदलाव की सिफारिश की है।

इधर, रावत सख्त, बोले- बयान बंद करें वरना कार्रवाई

पार्टी के विधायकों और अन्य नेताओं की बयानबाजी का प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने कड़ा नोटिस लिया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को हुई मीटिंग में पार्टी विरोधी बयानबाजी पर रोक लगाने पर चर्चा हुई। पंजाब प्रभारी ने एक बार फिर पंजाब कांग्रेस के नेताओं को सरकार या पार्टी के खिलाफ बयानबाजी से बाज आने की चेतावनी दी है।
रावत ने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद अगर कोई बाज नहीं आता तो हाईकमान कार्रवाई करेगा। रावत आगामी दो-तीन दिन में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। रावत ने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात का मैसेज मिल गया है और आगे उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि वीरवार को विधायक परगट सिंह ने सीएम पर सवाल उठाए थे।

पार्टी प्रधान के फैसले के इंतजार में दिल्ली में डेरा डाला

तीन मेंबरी कमेटी की बैठकों का दौर खत्म होने और रिपोर्ट पार्टी प्रधान को सौंपे जाने के बाद भी पंजाब के कई दिग्गज नेता दिल्ली में डेरा जमाए हैं। इनमें सांसद प्रताप सिंह बाजवा और कई अन्य नेता शामिल हैं। दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में बड़े स्तर पर फेरबदल के आसार के मद्देनजर सीनियर नेताओं की आंख दिल्ली पर टिकी है। जो नेता दिल्ली नहीं गए वो फोन पर अपडेट ले रहे हैं।

जाखड़ की कुर्सी रहेगी या जाएगी, इसे लेकर असमंजस

पीपीसीसी अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच सांसद मनीष तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा और अमृतसर से विधायक राजकुमार वेरका के नाम की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
पार्टी अगर दलित चेहरे को तरजीह देती है तो अमृतसर से विधायक डॉ. राजकुमार वेरका के नाम पर मुहर लग सकती है। उपमुख्यमंत्री के रूप में भी किसी दलित नेता को जिम्मेदारी मिल सकती है। पीपीसीसी अध्यक्ष पद नवजोत सिंह सिद्धू को मिलने की संभावना कम है क्योंकि सीएम कैप्टन अमरिंदर इसका विरोध कर चुके हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0