पंजाब में मिला अवैध हथियाराें का जखीरा : अमृतसर में 48 विदेशी पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, अमेरिकी हैंडलर के इशारे पर की जानी थी आतंकियों को सप्लाई
पंजाब में मिला अवैध हथियाराें का जखीरा : अमृतसर में 48 विदेशी पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, अमेरिकी हैंडलर के इशारे पर की जानी थी आतंकियों को सप्लाई
अमृतसर : (पी9 ब्यूरो) :
पंजाब में एक बार फिर हथियारों का जखीरा मिला है। अमृतसर जिले में पुलिस की खुफिया शाखा ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अवैध हथियारों का कारोबार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिससे एक साथ 48 विदेशी पिस्तौल मिली हैं। इससे पहले अमृतसर देहात पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे लगभग 50 पिस्तौल बरामद की थीं। ऐसे में पिछले डेढ़ महीने में पुलिस के लिए यह दूसरी बड़ी सफलता है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बटाला के पुलिया कलां के रहने वाले जगजीत सिंह उर्फ जग्गू के रूप में हुई हैl पुलिस पूछताछ में उसने माना कि वह अमेरिका में बैठे अपने साथी दमनजोत उर्फ धर्मन काहलों के इशारे पर ये हथियार सप्लाई करने वाला थाl मामले के तार पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच करने में जुटी है।
हथियारों के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन
पंजाब के डीजीपी कार्यालय के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों और अमेरिका, कनाडा और यूके में भारत विरोधी खालिस्तानी समर्थकों के साथ हैं। आरोपी अमेरिका में बैठे हैंडलर के इशार पर हथियारों की सप्लाई करने निकला था।


COMMENTS