Homeपंजाब

पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री आशु को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा

पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री आशु को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा

पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री आशु को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रण इंदर सिंह ईडी समक्ष हुए पेश
शिवसेना शिरोमणि ने पार्टी विस्तार करते मोहित शर्मा को जिला युवा प्रधान नियुक्त किया : विशाल मदान
अरविंद केजरीवाल 2 दिवसीय पंजाब दौरे पर :

पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री आशु को दिया मांग पत्र : अशोक शर्मा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब टेन्ट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री भारत भूषण आशु को अपना मांग पत्र देते हुए मांग की है पिछले ढेड़ साल से कोविड 19 के कारण तकरीबन हर वर्ग आर्थिक तंगी से जुझ रहा है। इसके साथ ही विवाह शादियां एवं शोशल डिस्टेंसिंग के साथ जुड़े कारोबार जैसे केटरिंग, मैरिज पैलेस, डी जे, फ्लॉवर डेकोरेशन, फोटो ग्राफी, बैंड बाजा, हलवाई, मिठाई वाले, वेटर, लाइटिंग एवं वैलेट पार्किंग आदि कारोबार कोरोना माहमारी के कारण बिल्कुल ख़त्म होने के कगार पर है। इन सब की स्तिथि बहुत ही बदतर हो चुकी है ये सब कारोबार सीजनल होते है तथा मार्च से लेकर जुलाई अगस्त तक सीजन होता है। ऐसे में सरकार द्वारा शोशल डिस्टेंसिंग एवं 20 लोगो की गैदरिंग निर्धारित होने के कारण इस कारोबार कमर टूट चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन कारोबार से जुड़े लोगो की कोविड के कारण मौत हो चुकी है उनके परिवार को सरकार मुआवजा दे तथा उनके परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे यदि उनके परिवार में बच्चे नाबालिग है तो उनका भरण पोषण तथा पढ़ाई का खर्च सरकार करे। इस कारोबार से जुड़े व्यपारियो को प्रॉपटी टेक्स, बिजली बिलों को भरने के लिए बिना ब्याज के 6 महीने का समय दिया जाना चाहिए। 
उन्होंने मांग की कि जिस तरह धीरे धीरे लॉकडाउन खोल रहे है उसीके साथ गैदरिंग की संख्या भी 20 से बड़ाई जाये ता कि सरकार रेवन्यू मिले एवं प्रवासी मजदूर जो काम ना होने के कारण अपने गांव जाने को मजबूर है उन्हें रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बाकी कारोबार खोल रहे हो उसी तरह हमारे कारोबार को भी बर्बाद होने से बचाया जाये। इस मोके पर पंजाब प्रधान एस एस मक्कड़, जनरल सकतर शिव शंकर राय, सेक्ट्री अशोक शर्मा, जिला प्रधान राज अग्रवाल, परमिंद्र सिंह भोला तथा डिम्पी मकड़ विशेष रूप से साथ हाजिर रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0