Homeपंजाब

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर फिर लगे दुष्कर्म के आरोप

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर फिर लगे दुष्कर्म के आरोप

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर फिर लगे दुष्कर्म के आरोप, पीड़िता ने ईमेल कर पुलिस कमिश्नर को भेजी शिकायत लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :    लुधियाना

लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी
4 अगस्त से होने वाले दिव्य गीता सत्संग को लेकर निमंत्रण पत्र बांटे : हरकेश मित्तल
मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर फिर लगे दुष्कर्म के आरोप, पीड़िता ने ईमेल कर पुलिस कमिश्नर को भेजी शिकायत

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   

लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख व लुधियाना के हलका आत्मनगर से विधायक सिमरजीत सिह बैंस पर एक बार फिर दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक महिला ने पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल को ईमेल से शिकायत भेजी है। शिकायत जांच के लिए थाना शिमलापुरी को भेजी गई है। महिला ने विधायक बैंस पर पिछले पांच साल के दौरान कोट मंगल सिंह स्थित अपने दफ्तर व फार्म हाउस पर शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण का आरोप लगाया है। आशंका जताई है कि अगर उसकी पहचान जाहिर हो गई तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। वहीं, अपने दफ्तर में मीडिया से बातचीत में विधायक बैंस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताया है। पहले लगे आरोपों और नए मामले के पीछे राजनीतिक विरोधियों का हाथ है। अब पानी सिर के ऊपर से निकल गया है। वह डीजीपी के पास जाकर आरोपितों के खिलाफ सुबूत देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी बैंस के खिलाफ एक अन्य महिला ने दुष्कर्म का कथित आरोप लगाया था। इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर लगातार धरना भी दे रही है। उसके समर्थन में अकाली दल के नेता हरीश राय ढांडा और अन्य नेता भी उतरे हैं।

आरोप लगाकर नहीं जीते जाते चुनाव : बैंस

विधायक बैंस ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को घेरते हुए कहा कि आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जाते। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हाई कोर्ट में सिटी सेंटर घोटाले की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सब राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि उनके दफ्तर में बहुत लोग दुख तकलीफ के साथ आते हैं। वह सबकी मदद करते हैं। पार्टी के लीगल विंग के प्रधान मनवीर सिंघल ने कहा कि वे महिला के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उसके पास कोई सुबूत नहीं है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0