डीएसपी हरजिंदर सिंह की मौत की जिम्मेदार पंजाब सरकार : विशाल मदान समय रहते होता इलाज तो बच सकती थी जान लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शिव

डीएसपी हरजिंदर सिंह की मौत की जिम्मेदार पंजाब सरकार : विशाल मदान
समय रहते होता इलाज तो बच सकती थी जान
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
शिवसेना शिरोमणि राष्ट्रिय अध्यक्ष विशाल मदान ने डीएसपी हरजिंदर सिंह (डीएसपी जेल) की मौत पर गहरा दुख प्रगट करते हुए उन की मौत का जिम्मेदार पंजाब सरकार को ठहराया है। उन्होंने बीमारी के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इलाज के लिए पैसा मुहैया करवाने की गुहार लगाई थी जिस पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया कोरोना संक्रमित होने के बाद वह छह अप्रैल से लुधियाना के एसपीएस अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर्स का कहना था कि उनके फेफड़े ट्रांसप्लांट करवाने की जरूरत है। इसके लिए लगभग 80 लाख रुपए की जरूरत थी। डीएसपी हरजिंदर सिंह लुधियाना सेंट्रल जेल में तैनात थे। वहीं ड्यूटी के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। 6 अप्रैल को उन्हें सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां 21 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई, लेकिन उसके बाद भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। ऐसे में 9 मई तक उन्हें आईसीयू में रखा गया। फिर भी हालत में कोई सुधार नहीं आया तो 10 मई को डॉक्टर्स ने बताया कि उनके लंग्स ट्रांसप्लांट कराने होंगे, जिसका खर्च 80 लाख रुपए के करीब है। हर तरफ से आस छोड़ चुकने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग में बात की। अधिकारियों ने उनसे डॉक्टर से लिखवाकर लाने के लिए कहा। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि विभाग उनके इलाज के लिए 30 लाख से ज्यादा नहीं दे सकता है। इसी के चलते हरजिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले एक वीडियो में सूबे की सरकार से इलाज में मदद की गुहार भी लगाई थी। परिवार ने पंजाब के मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी और अन्य अधिकारियों के सामने गुहार लगाई। एडीजीपी वेलफेयर और एडीजीपी जेल के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर ने रिपोर्ट बनाकर भेज दी। एडीजीपी जेल पीके सिन्हा ने कहा था कि हरजिंदर सिंह की जान बचाने के लिए विभाग की और से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। परन्तु विभाग ने समय रहते कार्रवाई की होती तो एक ईमानदार कर्मठ अफसर को अपनी जान ना गवानी पड़ती। उनका इलाज की एप्रूवल में यदि सरकार ने देरी ना की होती तो शायद ऐसा ईमानदार पुलिस अफसर अपनी जान ना गवाता। इस की सीबीआई जांच होनी चाहिए ता जो पता चल सके की किस की गलती से एक कीमती जान गई है।

COMMENTS