Homeपंजाब

श्री बालाजी मंदिर में 979 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण

श्री बालाजी मंदिर में 979 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण

श्री बालाजी मंदिर में 979 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण,एकादशी पर श्री जुगल जोड़ी सरकार की हुई विशेष पूजा अर्चना  लुधियाना  : (पी9 ब्यूरो) :  मुख्य

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला :
How amazing gadgets are making the world a better place
अभिलाषा फिटनेस स्टूडियो में फ्री योगा ट्रायल क्लासिस

श्री बालाजी मंदिर में 979 वां हवन यज्ञ सम्पूर्ण,एकादशी पर श्री जुगल जोड़ी सरकार की हुई विशेष पूजा अर्चना 

लुधियाना  : (पी9 ब्यूरो) : 

मुख्य मेहमानों के सन्मानित करते मंदिर प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान
मुख्य मेहमानों के सन्मानित करते मंदिर प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान
श्री जुगल  जोड़ी सरकार जी की पूजा करता हैप्पी बुद्धिराजा परिवार

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर हैबोवाल कलां,जोशी नगर धाम में श्रंखलाबद्ध 979 वां हवन यज्ञ मंदिर के आचार्यों द्वारा संम्पन कराया गया। हवन यज्ञ मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में कराया गया जिसमें सौभाग्यशाली नरिंदर नंदू परिवार,अमित अरोड़ा परिवार द्वारा हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए आहुतियां डाली। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि मंदिर में अपरा एकादशी के दिन भी श्री जुगल जोड़ी सरकार जी की पूजा अर्चना की गई जिसका सौभाग्य हैप्पी बुद्धिराजा परिवार को प्राप्त हुआ इस अवसर पर हवन यज्ञ व् भगवान जुगल जोड़ी सरकार जी का महाभिषेक किया गया। प्रधान अमन जैन ने बताया कि एक साल तक आने वाली हर एकादशी की पूजा अर्चना और हवन यज्ञ भक्तों द्वारा एडवांस में ही बुक हो चुके है और हर मांह आने वाली दोनों एकादशी को विधिविधान के साथ भगवान जुगल जोड़ी सरकार जी की विशेष पूजा होगी और वस्त्र श्रृंगार किया होगा। सेवक अनुज मदान ने कहा कि कोविड के चलते अभी सिर्फ यजमान परिवार द्वारा ही पूजा अर्चना की जा रही है और भक्तों के लिए इसका सीधा प्रसारण फेसबुक पर मंदिर के पेज पर किया गया। इस अवसर पर यजमान परिवार को प्रधान अमन जैन व् मंदिर कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया। मंगलवार श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ दौरान श्री बालाजी भगवान की आरती के साथ हवन यज्ञ को सम्पूर्ण किया गया।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0