Homeपंजाब

हथियारों के बल पर 15 दिन में राहगीरों से की 13 वारदातें

हथियारों के बल पर 15 दिन में राहगीरों से की 13 वारदातें

हथियारों के बल पर 15 दिन में राहगीरों से की 13 वारदातें, कोठी में लूट की थी तैयारी, 4 गिरफ्तार, 5वां आरोपी फरार पकड़े आरोपियों का मिला एक दिन

शिवसेना (बाल ठाकरे) के राष्ट्रीय संगठक जालंधर में बोले : सिर्फ हम असली
पूर्व डीजीपी, आईजी समेत कई पुलिस अफसरों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द
विधानसभा चुनाव 2022, शिअद का 25 साल बाद बसपा से गठजोड़

हथियारों के बल पर 15 दिन में राहगीरों से की 13 वारदातें, कोठी में लूट की थी तैयारी, 4 गिरफ्तार, 5वां आरोपी फरार

पकड़े आरोपियों का मिला एक दिन का रिमांड

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार लोगों को थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू, उमा शंकर पांडे, दीन दयाल उर्फ सोनू और हरप्रीत सिंह हैप्पी उर्फ नोनू के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चार मोबाइल, दो एक्टिवा और हथियार बरामद हुए। जबकि उनका 5वां साथी प्रिंस फरार होने में कामयाब हो गया।
फिलहाल पकड़े आरोपी एक दिन रिमांड पर है। एसएचओ मोहम्मद जमील ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई गुरजीत सिंह को सूचना मिली थी कि बहादुरके रोड स्थित मनमोहन कॉलोनी में आरोपी हथियारों से लैस होकर किसी कोठी में डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने रेड कर आरोपियों को दबोच लिया। उनसे मोबाइल, वाहन और हथियार बरामद कर लिए।

पहले भी दर्ज हैं आरोपियों पर पर्चे

आरोपी गगनदीप ने पुलिस को बताया कि वो नशे के आदी हैं। इसके लिए वो वारदातें करने लगे। वो सभी आरोपी आसपास ही रहते हैं। लिहाजा गिरोह बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पिछले 15 दिन में आरोपियों ने 13 लोगों से मोबाइल और नकदी छीनी है। मोबाइल वो सस्ते में बेचकर नशा खरीद लेते थे। आरोपियों पर पहले भी पर्चे दर्ज हैं और वो जमानत पर बाहर आए हैं। पुलिस उनका बाकी रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0