Homeपंजाब

मंत्री आशु ने 2 स्टेटिक काॅम्पेक्टर का किया उद्घाटन

मंत्री आशु ने 2 स्टेटिक काॅम्पेक्टर का किया उद्घाटन

नई शुरुआत : मंत्री आशु ने 2 स्टेटिक काॅम्पेक्टर का किया उद्घाटन, शहर में 40 जगहों पर लगाए जाएंगे स्टेटिक काॅम्पेक्टर लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जींद के खटकड़ कलां में टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में किसान ने जहर खाकर दी जान
एएसआई ने दूसरे एएसआई को गोली मार हुआ मोके से फरार
भाई मन्ना सिंह नगर इलाके में महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला

नई शुरुआत : मंत्री आशु ने 2 स्टेटिक काॅम्पेक्टर का किया उद्घाटन, शहर में 40 जगहों पर लगाए जाएंगे स्टेटिक काॅम्पेक्टर

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री भारत भूषण आशु ने शहर के भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में लोधी क्लब के पास और ओरिएंट सिनेमा के पीछे दो स्टेटिक कम्पेक्टर का उद्घाटन किया। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को आश्वासन दिया कि लुधियाना जल्द ही कचरा मुक्त शहर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ठोस कचरे के बेहतर और प्रभावी प्रबंधन के लिए शहर में 40 अलग-अलग जगहों पर स्टेटिक काॅम्पेक्टर लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये स्टेटिक काॅम्पेक्टर क्षेत्र में ठोस कचरे के बेहतर और प्रभावी प्रबंधन के लिए लगाए जा रहे हैं। इस माैके पर उनके साथ मेयर बलकार सिंह संधू, अध्यक्ष ट्रस्ट रमन बालासुब्रमण्यम, निगम काैंसलर डॉ. हरि सिंह बराड़ और शसनी भल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील कपूर, निगम के संयुक्त आयुक्त कुलप्रीत सिंह माैजूद रहे। भारत भूषण आशु ने कहा कि वह लुधियाना को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने शहर के लोगों से इस सामाजिक कार्य के लिए नगर निगम का सहयोग करने की भी अपील की।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1