Homeपंजाब

घल्लूघारा दिवस : पुलिस की तैयारी कई संगठनों को किया गया नजरबंद

घल्लूघारा दिवस : पुलिस की तैयारी कई संगठनों को किया गया नजरबंद

घल्लूघारा दिवस : पुलिस की तैयारी कई संगठनों को किया गया नजरबंद, शहीद सुखदेव थापर वंशजों के घर के बाहर लगाए पुलिस मुलाजिम लुधियाना : (पी9 ब्यूर

लक्ष्मी लेडीज क्लब ने किया पौधारोपण
लोक इंसाफ पार्टी की पहली रैली हल्का उत्तरी में “भ्रष्टाचार को समाप्त करने की 117 शपथ” के तहत आयोजित की गई
लुधियाना के उद्यमियों संग मिल मंथन करेंगे सीपी भुल्लर

घल्लूघारा दिवस : पुलिस की तैयारी कई संगठनों को किया गया नजरबंद, शहीद सुखदेव थापर वंशजों के घर के बाहर लगाए पुलिस मुलाजिम

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

घल्लूघारा दिवस (6 जून) को लेकर पुलिस ने शहरभर में शनिवार को फ्लैग मार्च और सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों से बात की और कई को नजरबंद कर दिया गया। फिलहाल अधिकारियों और थानों के एसएचओ को अपने-अपने इलाकों में नजर रखने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था को कायम करने के लिए शहर में 1700 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया है, जोकि नजर रखेंगे कि कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे।

इसके लिए सभी थानों को उनके इलाके में रहने वाले धार्मिक समाज के लोगों को घरों में नजरबंद रखने के लिए कहा गया। शाम को एडीसीपी-1 प्रज्ञा जैन और थाना डिवीजन 4 पुलिस शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर के घर पर गए और किसी भी तरह के कार्यक्रम करने की बात कही। इसके बाद उन्हें और उनके बेटे त्रिभुवन थापर को नजर बंद कर दिया गया। इसी तरह के कई और संगठनों को घरों में रहने की अपील पुलिस ने की है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0