Homeपंजाब

श्री बालाजी मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए भक्तों ने डाली आहुतियां

श्री बालाजी मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए भक्तों ने डाली आहुतियां

श्री बालाजी मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए भक्तों ने डाली आहुतियां  सोशल साईट पर प. राजन शांडिल्य ने कि

अकाली – बहुजन समाज पार्टी गठबंधन : लुधियाना नाॅर्थ हलके में बदले सियासी समीकरण
जालंधर के पूर्व डीसीपी बलकार सिंह ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी
हिन्दुओ की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : विशाल मदान

श्री बालाजी मंदिर में श्रंखलाबद्ध हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए भक्तों ने डाली आहुतियां 

सोशल साईट पर प. राजन शांडिल्य ने किया पंच दिवसीय सुंदरकांड पाठ 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर हैबोवाल कलां, जोशी नगर धाम में श्रंखलाबद्ध 978 वां हवन यज्ञ मंदिर के आचार्यों द्वारा संम्पन कराया गया। हवन यज्ञ मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में कराया गया जिसमें सौभाग्यशाली नरिंदर नंदू परिवार, हैप्पी बुद्धिराजा परिवार, राकेश, आरुष परिवार व् लक्ष्मण परिवार द्वारा हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए आहुतियां डाली। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि भक्तों का श्री बालाजी भगवान प्रति प्रेम इतना दृढ़ है कि उनकी भक्ति में खींचे आ रहे है परन्तु कोरोना वायरस के चलते वह भक्तों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के चलते प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन अनुसार मंदिर में कड़े अनुशासन लागु किये हुए है और यह सब सभी की सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर नियम लागू किये गए है क्योंकि सभी भक्त हमारे परिवार की भांति है और उनकी उनके मंगल कामना हम श्री बालाजी महाराज के चरणों में करते है। सेवक अनुज मदान ने कहा कि कोविड-19 के चलते मंदिर में संध्या चौंकी पर विराम लगाया गया है परन्तु सोशल साईट के माध्यम से विश्व भर के भजन गायक/गायिका अपने भजनो के माध्यम से संध्या चौंकी कर अपनी निस्वार्थ सेवा कर रहे है जिसके चलते कथा व्यास प. राजन शांडिल्य द्वारा पंच दिवसीय सुंदरकांड पाठ किया गया और पुरे विश्व के मंगल की प्रार्थना की और साथ ही प्रधान स्व.अशोक जैन जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि विश्व शान्ति के लिए सोशल साईट पर संध्या चौंकी का आयोजन कर उन्होंने पुरे विश्व के भजन गायक/गायिका को एक माला में पिरोया है और एक असम्भव कार्य को सम्भव किया है। हवन यज्ञ दौरान श्री बालाजी भगवान की आरती के साथ हवन यज्ञ को सम्पूर्ण किया गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0