माेदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर 95 वाॅर्डों में 200 जगह सेवाभाव के कार्यक्रम लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली

माेदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर 95 वाॅर्डों में 200 जगह सेवाभाव के कार्यक्रम
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के सफलता पूर्वक 7 साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंघल के निर्देशा के अनुसार भाजपा के कार्यकर्ताओं 95 वाॅर्डों में सेवाभाव के काम किए। इस माैके पर लगभग 200 जगहों कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इस दाैरान मास्क वितरण, सभी वाॅर्डों में सेनेटाइजिंग, 5 बड़े अस्पताल दयानंद अस्पताल के बाहर, सीएमसी अस्पताल के बाहर, मोहन देई ओसवाल अस्पताल के बाहर, गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर और सिविल अस्पताल के बाहर पैकेट बंद लंगर लगाया गया।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजिंदर भंडारी, उपाध्यक्ष परवीन बंसल, खजांची गुरदेव शर्मा देबी, सह खजांची रविंदर अरोड़ा, प्रवक्ता अनिल सरीन, पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, पंजाब भाजपा के सदस्य विक्रमजीत सिंह सिद्धू, पंजाब भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सरपाल इन प्रोग्रामों में शामिल हुए ।
इन कार्यक्रमों में चारों मंडलों के अध्यक्ष राजीव शर्मा (शिवाजी नगर मंडल), हरीश शर्मा (माधवपुरी मंडल), गुरप्रीत सिंह राजू बाबा (किदवई नगर मंडल) और हिमांशु कालड़ा (सुभानी बिल्डिंग मंडल) के साथ चौधरी यशपाल, रवि बत्रा (उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब) रमेश जैन बिट्टा, दविंदर जग्गी,राजीव कालरा, गौरव जीत सिंह गौरा , बिट्टू भाटिया, राजेंद्र भाटिया, मनमीत चावला, अंकित बत्रा, विक्की सहोता, रमन कौर, संजय खटक, हिमांशु जिंदल, राजू ओबरॉय , रवि बाहरी, पवन वर्मा, बाल किशन तिवारी, प्रेम रानी भाटिया, बलदेव राज, गौरव जिंदल, नरेंद्र कालरा नितिन बत्रा विक्रम सूद, कपिल कत्याल, अरुण कत्याल, महेश गौतम, शिंदरपाल शिंदा, आरती बंसल, अमित सचदेवा, सुमित बेदी, हरीश वर्मा, अशोक वर्मा, दीपक गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

COMMENTS