Homeपंजाब

मार्केट कमेटी ने 6 आढ़तियों पर की कार्रवाई 3 के लाइसेंस और फड़ रद्द

रणधीर सिंह सीबिया और अन्य के खिलाफ सीपी को कार्रवाई की सिफारिश की

मार्केट कमेटी ने 6 आढ़तियों पर की कार्रवाई 3 के लाइसेंस और फड़ रद्द

नियमों का उल्लंघन : मार्केट कमेटी ने 6 आढ़तियों पर की कार्रवाई 3 के लाइसेंस और फड़ रद्द करने के आदेश रणधीर सिंह सीबिया और अन्य के खिलाफ सीपी क

लुधियाना में आज 150 केंद्रों पर होगी वैक्सीनेशन
आम आदमी पार्टी का मतलब ही आम आदमी की सरकार : कुलवंत सिद्धू
शिव सेना युवा मोर्चा ने पंजाब मे आतंकवाद का सफाया करने वाली महानायिका श्री मति इन्द्रा गाँधी को दी श्रद्धांजलि

नियमों का उल्लंघन : मार्केट कमेटी ने 6 आढ़तियों पर की कार्रवाई 3 के लाइसेंस और फड़ रद्द करने के आदेश

रणधीर सिंह सीबिया और अन्य के खिलाफ सीपी को कार्रवाई की सिफारिश की 

लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन कर मंडी में सामान बेचने का मामला

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

मार्केट कमेटी ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 6 आढ़तियों पर कार्रवाई की है। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कोरोना के चलते शनिवार-रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया है। इसके तहत मार्केट कमेटी सचिव ने शनिवार-रविवार को फल और सब्जी मंडी में कारोबार करने पर पाबंदी लगाई है। 23 मई को कुछ आढ़ती नियमों का उल्लंघन कर कारोबार कर रहे थे। मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन पहुंचे तो इस दौरान उनकी आढ़तियों के बीच तीखी बहस हुई, जहां करीब 200 लोग जमा हो गए। इसके बाद मार्केट कमेटी चेयरमैन ने 6 आढ़तियों पर कार्रवाई की। इसमें से 3 आढ़तियों के लाइसेंस और फड़ रद्द करने के आदेश जारी हैं।

नोटिस में लिखा कि केवल ट्रेडिंग कंपनी, केटीएस इंटरनेशनल, केवल ट्रेडर्स की तरफ से फड़ पर फ्रूट का कारोबार किया जा रहा था। मौके पर कारोबार बंद करने की हिदायत की गई। परंतु मौके पर मौजूदा मुलाजिमों से गलत व्यवहार किया गया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली गई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा ने पंजाब खेतीबाड़ी उपज मंडीकरण एकट के तहत फर्म का लाइसेंस 15 दिनों के लिए मुअत्तल किया है और मार्केट कमेटी ने फर्म को आर्जी तौर पर उपलब्ध करवाए फ्रूट मंडी के फड़ नंबर 18 को रद्द करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा ताज फ्रूट कंपनी, दीपक फ्रूट कंपनी, मेहता फ्रूट ट्रेडर्स को भी नोटिस जारी किया गया है। इनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।

रणधीर सीबिया और अन्य के खिलाफ सीपी को कार्रवाई की सिफारिश

मार्केट कमेटी चेयरमैन ने रणधीर सिंह सीबिया और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को पत्र जारी कर कार्रवाई की सिफारिश की है। चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा ने पुलिस को शिकायत दी कि मंडी में कुछ लोगों ने सरकारी ड्यूटी में विघ्न डाला। इनमें रणधीर सिंह सीबिया, साहिब सिंह केले वाला, रंधावा कंडे वाला और 4-5 अन्य लोग शामिल हैं। इनकी तरफ से दफ्तर के मुलाजिमों ने धक्केशाही की और कलेक्शन करने से भी रोका गया। इससे सरकारी रेवेन्यू में भी कमी आई है। चेयरमैन ने इन लोगों पर मंडी में शराब पीकर हुल्लड़बाजी के भी आरोप लगाए और कार्रवाई की अपील की।

चेयरमैन ने इन लोगों पर मंडी में शराब पीकर हुल्लड़बाजी के भी आरोप लगाए और कार्रवाई की अपील की।​​​​​​​

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 2