HomeHeath

डीईओ ने दो दिन में मांगी प्राइवेट स्कूलों में कोरोना बचाव इंतजामों की रिपोर्ट

डीईओ ने दो दिन में मांगी प्राइवेट स्कूलों में कोरोना बचाव इंतजामों की रिपोर्ट

डीईओ ने दो दिन में मांगी प्राइवेट स्कूलों में कोरोना बचाव इंतजामों की रिपोर्ट लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी लखबीर

समाज सेवा में अग्रसर जोशी नगर वेलफेयर के प्रधान बाल किशन वर्मा को 75 वा जन्मदिन मुबारक
पंजाब सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को अंतिम दिन मिली सफलता : दिनेश
कांगेस के पूर्व प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह सिद्धू आप में शामिल

डीईओ ने दो दिन में मांगी प्राइवेट स्कूलों में कोरोना बचाव इंतजामों की रिपोर्ट

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी लखबीर सिंह समरा ने लुधियाना के सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्राइवेट स्कूलों की चेकिंग की रिपोर्ट दो दिन के भीतर कार्यालय में उपलब्ध करवा दें।बता दें कि नोडल अधिकारियों को प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं कि वह कोविड-19 के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। फिलहाल शिक्षण संस्थान बंद हैं और आनलाइन पढ़ाई जारी है।
ऐसे में डीईओ की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि नोडल अधिकारी जब प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग करें तो वह जिला प्रशासन के नियमों के मुताबिक यह जरूर चेक करें कि स्कूल में टीचिंग स्टाफ मौजूद था या नहीं। नियमों के मुताबिक टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थी स्कूल में नहीं आ सकते हैं। इसलिए, चेकिंग में इसे जरूर स्पष्ट किया जाए।
डीईओ सेकेंडरी लखवीर सिंह समरा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की चेकिंग में विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स नोडल अधिकारियों में शामिल है। चेकिंग अभियान जारी है। अब उन्हें दो दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने 15 मई तक पंजाब में मिनी लॉकडाउन घोषित कर दिया था। इसी के साथ शिक्षण संस्थानों में बच्चों को पढ़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई थी। सिर्फ स्टाफ को आने-जाने की अनुमति है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0