HomeHeath

कैप्टन सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम

यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, उड़ीसा, से आये बिना आधार कार्ड वाले प्रवासियो का भी हो टीका करण

कैप्टन सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम

कैप्टन सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम, पंजाब को मौत के मुँह में धकेल रही सरकार : अतुल कपूर  यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, उड

बकरईद पर कुर्बानी के लिये 1.05 लाख रुपये में बिका बकरा
जन्माष्टमी पर्व पर श्री जुगल जोड़ी सरकार जी को लगाया जायेंगे छप्पन भोग : अमन जैन
रेखा माता मंदिर में फ्री मैडिकल चेकअप कैम्प लगवाया : राकेश भाटिया

कैप्टन सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम, पंजाब को मौत के मुँह में धकेल रही सरकार : अतुल कपूर 

यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, उड़ीसा, से आये बिना आधार कार्ड वाले प्रवासियो का भी हो टीका करण 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर ने पत्रकारों सम्बोधित करते हुए कहा की कैप्टन सरकार कोरोना महामारी से परेशान लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में विफल हो चुकी है। हस्पतालो के बाहर कोरोना मरीजों की लम्बी कतारे देखने को मिल रही है, किसी को बेड नहीं मिल रहा तो किसी को ऑक्ससीजन के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। लोग अपने परिजनों को बचाने के दवाइयों तथा इंजेक्शन के लिए इधर उधर चकर लगा रहे है। इतनी बड़ी विफलता के बाद भी पंजाब सरकार कुम्भकर्णी नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली अपने राज्य में प्रवेश से पहले 72 घंटे की नेगटिव रिपोर्ट के बिना प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंधी लगाई हुई है परन्तु पंजाब में ऐसी कोई पाबंधी ना लगा पंजाब सरकार पंजाब की जनता को मौत के मुँह में धकेल रही है। उन्होंने कहा पंजाब में हो रहे आरटीपीसीआर टेस्टो में यह साफ़ हो चूका है कि पॉज़िटिव पाए जाने वाले अधिकतर लोग पंजाब में आने वाले बाहर के लोग है। कैप्टन सरकार को यदि जनता की फ़िक्र है तो अपने मंत्रियो संग बाहर निकले और दवाइयों तथा ऑक्ससीजन सप्लाई की जांच करे एवं कोरोना मरीजों को सब तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाए। 

उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, उड़ीसा, से आये बिना आधार कार्ड वाले प्रवासियो, घरो में काम करने वाली औरतो का भी हो टीका करण होना चाहिए। उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन परवासियो के पास आधार कार्ड नहीं है तो क्या हुआ है तो वो भी इंसान ही और भारत वर्ष के ही जम पल है। आधार कार्ड न होने पर टीकाकरण न करना इंसानियत के नाम पर धब्बा है। 

कपूर ने कहा टीकाकरण केम्प लगाने के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों को घर घर जा कर लोगो को टीका लगवाने के लिए जागरूक करना चाहिए। जिस तरह पोलियो का अभियान चला घर घर जा कर पोलियो ड्राप पीला पोलियो मुक्त देश बनाया उसी तरह कोरोना वेक्सीन के लिए भी अभियान चला देश को कोरोना मुक्त किया जाये। उन्होंने कहा की कैप्टन सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए लिए व्यपारियो को बलि का बकरा बना रही है। पिछले साल भी लॉकडाउन के कारण व्यापारियों को काफी नुक्सान हुआ था। इस बारी भी व्यापारी जगत लॉकडाउन के कारण भरी नुक्सान उठाने को मजबूर है। कैप्टन सरकार ने इस आपदा काल कोई राहत ना दे व्यपारियो से हर तरह के टेक्स वसूले जा रहे है।   

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0