HomeHeath

डीसी वरिंदर शर्मा ने लुधियाना वासियो को दी चेतावनी

डीसी वरिंदर शर्मा ने लुधियाना वासियो को दी चेतावनी

डीसी वरिंदर शर्मा ने लुधियाना वासियो को दी चेतावनी, संभले नहीं तो लगेगा लाॅकडाउन लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  लुधियाना के डीसी वरिंदर शर्मा ब

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल जिला यूनिट लुधियाना की ओर से बिजली कटों को लेकर रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा
पंजाब सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान को अंतिम दिन मिली सफलता : दिनेश
सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर

डीसी वरिंदर शर्मा ने लुधियाना वासियो को दी चेतावनी, संभले नहीं तो लगेगा लाॅकडाउन

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना के डीसी वरिंदर शर्मा बुधवार को फेसबुक पर लाइव हुए। शहरवासियों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से वह गुस्से में भी थे और संक्रमण की स्थिति को देख भावुक भी दिखे। उन्होंने लोगों का स्पष्ट कर दिया कि इस समय युद्ध जैसे हालात हैं। हमने अपने सभी संशाधन इसमें झोंक दिए हैं। भगवान का शुक्र है कि अभी हम एक-एक मरीज को इलाज दे रहे हैं। अगर केस ऐसे ही बढ़ते रहे तो स्थित गंभीर हो जाएगी। ‘रब दे कहर तों बचो, 14 दिन घरां च बिराजो। 14 दिन कम खा लो, कम बचा लो लेकिन अपने को और परिवार की जान बचा लो।’
साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी, अगर अब भी नहीं संभले तो सरकार लाकडाउन पर भी विचार कर सकती है। लोग बिना काम घूम रहे हैं जिस कारण हालात बिगड़ रहे हैं। उनके पास दिल्ली, मुंबई और न्यूयार्क जैसी सुविधाएं नहीं हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में बेड खत्म हो गए हैं। मरीज लुधियाना आ रहे हैं। हमने बेड की संख्या 1200 से बढ़ाकर 1700 तक कर दी है। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों पर बहुत दबाव है। अपनी जिम्मेदारी निभाएं और मेडिकल स्टाफ को सहयोग करें।

लोगों के सवालों पर भड़के डीसी

डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि लोग इस तरह के सवाल कर रहे हैं कि वह कफ्र्यू के दौरान बाहर कैसे घूम सकते हैं। किस तरह दुकान खोल सकते हैं। ‘एक आइसक्रीम वाला रोज फोन करके पूछता है कि वह रात नौ बजे तक दुकान खोल सकता है।’ डीसी ने कहा अगर दो दिन लोग आइसक्रीम नहीं खाएंगे तो वह जी लेंगे। किसी को भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0