Homeपंजाब

लुधियाना सब्जी मंडी में ‘जंगल राज’

लुधियाना सब्जी मंडी में ‘जंगल राज’

लुधियाना सब्जी मंडी में 'जंगल राज', कारोबारियों ने तोड़े सभी कर्फ्यू व कोरोना बचाव नियम लुधियाना : (स्पेशल रिपोर्ट हरपाल चीना) :   दिल्ली क

IN FOUR YEARS GST HAS BECOME COLONIAL TAXATION SYSTEM-Harkesh Mittal President CAIT Punjab
कमिश्नरेट पुलिस का प्राइवेट स्कूल पर बड़ा एक्शन :
जीएसटी के सरलीकरण को लेकर जल्द ही व्यापार मंडल का शिष्टमंडल वित मंत्री निर्मला सीतारमन से करेगा मुलाकात : तरुण चुघ

लुधियाना सब्जी मंडी में ‘जंगल राज’, कारोबारियों ने तोड़े सभी कर्फ्यू व कोरोना बचाव नियम

लुधियाना : (स्पेशल रिपोर्ट हरपाल चीना) :  

दिल्ली के बाद उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी लुधियाना फल सब्जी में कर्फ्यू और कोविड नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बहादुर के रोड पर स्थित फल सब्जी मंडी में रात 3 बजे से ही गाड़ियों का आना और कारोबारियों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। यहां कोई कर्फ्यू से डरता नहीं दिखता। ना ही कोविड-19 से जुड़े नियम लागू होते हैं। मंडी में व्यापारियों और किसानों ने जिला प्रशासन के निर्देश ताक पर रख दिए हैं।
वीरवार सुबह तड़के करीब 4:00 बजे मंडी पहुंचने पर गतिविधियां जोरों पर थी। बिना मास्क पहने और शारीरिक दूरी का पालन किए लोग लापरवाही से खरीदारी में जुटे थे। किसी को इस बात डर नहीं था कि कर्फ्यू तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

कारोबारी भी लापरवाही से धंधा करने लगे थे। किसी के मुंह पर मास्क नहीं दिखा। मंडी में कहीं सैनिटाइजर की भी व्यवस्था नहीं थी। ना ही उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नजर आया। मंडी में जिस तरह से कर्फ्यू और कोविड-19 से खिलवाड़ हो रहा है, उसे देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि यहां महानगर के लोगों की सेहत के साथ खतरनाक खिलवाड़ किया जा रहा है।

आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी भी लापरवाह

बहादुर के रोड स्थित नई फल सब्जी मंडी में कर्फ्यू और कोविड नियमों की किसी को कोई परवाह नहीं है। मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी सुबह 3:00 बजे से कामकाज में जुट जाते हैं। ऐसी भीड़भाड़ से तो कोरोना वायरस का खात्मा संभव नहीं है। आढ़ती एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान रचिन अरोड़ा ने कहा कि वे अपने अस्तर से मंडी में लोगों को समझाते हैं कि कर्फ्यू और कोविड-19 के नियमों का पालन करें अन्यथा कोरोना वायरस से बचाव मुश्किल हो जाएगा। बावजूद इसके लोग उनकी सुनते नहीं हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि नई फल सब्जी मंडी में कोविड-19 नियमों का पालन करवाया जाए।

सख्ती से लागू किए जाएंगे नियम : मंडी बोर्ड सेक्रेटरी

जिला मंडी बोर्ड के सेक्रेटरी तेग बहादुर सिंह से जब पूछा गया कि मंडी में कर्फ्यू और कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इससे कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अब से सख्ती से नियमों का पालन करवाएंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0