HomeHeath

कोरोना के कारण फ्लाइटें हुई रद

कोरोना के कारण फ्लाइटें हुई रद

कोरोना के कारण फ्लाइटें हुई रद, लुधियाना से 5 हजार एनआरआइ व स्टूडेंट्स ने जाना था कनाडा, दुबई, कुवैत व यूके लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :    पं

शिअद की ‘पंजाब दी गल’ : फोकस हिंदू और व्यापारियों पर……
लुधियाना कांग्रेस में घमासान
लायंस क्लब इंटरनेशनल रिहाना जट्टा कोहिनूर ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि : डॉ: टी एस धालीवाल

कोरोना के कारण फ्लाइटें हुई रद, लुधियाना से 5 हजार एनआरआइ व स्टूडेंट्स ने जाना था कनाडा, दुबई, कुवैत व यूके

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   

पंजाब के एनआरआइ और किसी कारण से पंजाब आए लोगों को अब कनाडा में वापस जाने के लिए एक माह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कनाडा सरकार की ओर से भारत में बढ़ते संक्रमण के खतरे को बढ़ते देख भारत से आने वाली फ्लाइट्स को अगले आदेश तक रद कर दिया है। कनाडा सरकार का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रहे कोविड के चलते जब स्थिति नियंत्रण में नहीं आती, तब तक के लिए फ्लाइट्स रद कर दी गई है। कनाडा के साथ ही सिंगापुर, दुबई ट्रांजेक्ट कंट्रीज को भी बैन कर दिया है। इससे लुधियाना के 5 हजार से अधिक एनआरआइ व स्टूडेंट्स के जाने पर रोक लग गई है। केवल अमेरिका के लिए ही फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। जबकि कनाडा, दुबई, कुवैत एवं यूके के लिए फ्लाइट बंद कर दी गई है।

सग्गड़ ट्रैवल के रूपजीत सग्गड़ के मुताबिक बात कनाडा की फ्लाइट की करें, तो लुधियाना में इस माह एक हजार से अधिक लोगों ने जाना था। उनके यहां ही 200 के करीब टिकटें रद कर दी गई है। जबकि 300 से की इंकवारी जनरेट हुई थी, वे ही रद हो गई है। इसके साथ ही अभी तक कंपनियां केवल एक्सटेंशन दे रही है, लेकिन रिफंड को लेकर किसी तरह की जानकारी कंपनियों ने नहीं दी है। कई एनआरआइ अपने परिवार को छोड़कर किसी निजी काम से पंजाब आए हैं और वापस न जा पाने से खासे परेशान है।

प्रीमियर विकेशन के अमरिंदर सिंह के मुताबिक एक महीने के लिए कई देशों की फ्लाइट रद कर दी गई है। इससे रिफंड लेने के लिए लोग परेशान कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भी खासे परेशान है। इसको लेकर सरकार को एक मोहलत देनी चाहिए। क्योंकि जो लोग वापस जाना चाहते हैं, वह बेहद परेशान है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0