Homeपंजाब

शिवसेना पंजाब ने हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिपणी करने वाले पर करवाया मामला दर्ज

शिवसेना पंजाब ने हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिपणी करने वाले पर करवाया मामला दर्ज

शिवसेना पंजाब ने हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिपणी करने वाले पर करवाया मामला दर्ज  लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :  शिवसेना पंजाब

हलका ईस्ट में 163 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रोजेक्ट तैयार : तलवाड़
पीएम मोदी की मुख्‍यमंत्रियों के साथ संबोधन में 10 बड़ी बातें
गुंडागर्दी : डांसरों पर नोट फेंकने पर भिड़े 2 गुट

शिवसेना पंजाब ने हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिपणी करने वाले पर करवाया मामला दर्ज 

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : 

शिवसेना पंजाब जिला यूथ प्रधान विनय भारती ने थाना हैबोवाल के अंतर्गत आती चौकी जगत पुरी में हिन्दू देवी देवताओं की शोसल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक टिपणी करने वाले राजेश बेदी नामक व्यक्ति पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज करवाया है। 

जिला प्रधान अरविन्द वालिया ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राजेश बेदी नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर अपनी आई डी बनाई हुई है जिसमे वह हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्ति जनक कमेंट कर हिन्दू देवी व् हिन्दू समाज का मजाक उड़ा रहा है। सारा हिन्दू समाज माँ के पावन नवरात्रो का त्यौहार बहुत ही श्रद्धा के साथ मना अपने घर पर कंजक पूजन कर रहा है वही राजेश बेदी निवासी हैबोवाल हिन्दू देवी देवताओं व नवरात्रो के बारे व कंजक पूजा पर आपत्तिजनक कमेंट कर हिन्दू देवी देवताओ व हिन्दू समाज का मजाक उड़ा रहा है।  इस व्यक्तिद्वारा फेसबुक पर सीधे सीधे हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ बहुत सारे कमेंट किये हुए है यह व्यक्ति कही न कही देश विरोधी ताकतों के हाथो खेल रहा है। यह हिन्दू सिख एकता में विवाद पैदा कर आपस में लड़ाकर देश की अमन शांति को भंग करने की कोई विदेशी ताकत की बड़ी साजिस हो सकती है। वालिया ने कहा हिन्दू देवी देवताओं पर कटाक्ष करने वाले को किसी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा।  

थाना हैबोवाल के अंतर्गत आती चौकी जगत पुरी के एएसआई संजीव भगताना ने बताया कि दोषी राजेश बेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा  295ए, 298, 505, 120बी के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने व देश मे दंगा करवाने की साजिश रचने की धाराएं लगा मुकद्दमा दर्ज किया है। अभी तक इस सम्बन्ध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।   

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0