Homeपंजाब

पुलिस प्रशासन ने पब्लिक डीलिंग बंद कर दी :

पुलिस प्रशासन ने पब्लिक डीलिंग बंद कर दी :

पुलिस प्रशासन ने पब्लिक डीलिंग बंद कर दी : अब आप सिर्फ ऑनलाइन शिकायत ही दे सकते है   थानों में पब्लिक डीलिंग बंद होने के बाद लोगो को काफी परेश

गुर्जर फिर एक नवंबर को आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे
इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से अनलाॅक कर दो साल में चुराई 50 लग्जरी गाड़ियां
राजपुरा में भाजपाइयों को पुलिस ने रात 3 बजे कराया मुक्त

पुलिस प्रशासन ने पब्लिक डीलिंग बंद कर दी : अब आप सिर्फ ऑनलाइन शिकायत ही दे सकते है  

थानों में पब्लिक डीलिंग बंद होने के बाद लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा  

थानों के गेट पर चिपकाए नोटिस, सिर्फ ऑनलाइन शिकायत ही दें

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : 

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस ने थानों और पुलिस दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग बंद कर दी है। इससे आम आदमी की परेशानी काफी बढ़ गई है। कुछ ऑनलाइन शिकायत करने में सक्षम नहीं है तो कइयों को डर है कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। आंकड़ों की बात करें तो रोज थानों और पुलिस दफ्तरों से करीब 150 शिकायतें आती हैं। इसके विपरीत ऑनलाइन शिकायत करने वालों की संख्या कम हो जाती है। पिछले साल के मुताबिक शिकायत 30 से 40 रह गई थी, क्योंकि लोगों को इसकी नॉलेज ही नहीं है। पुलिस प्रशासन को लोगो को ऑनलाइन शिकायतों के बारे में लोगो को जानकारी देनी चाहिए ताकि लोगो को परेशानी का सामना ना करना पड़े। ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर ने कमिश्नर लुधियाना से अपील की है कि जिन लोगो को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवानी नहीं आती उनके लिए थाने और चौंकियो में अलग से एक मुलाजिम की ड्यूटी लगा जानकारी मुहैया करवाई जाये। उन्होंने कहा कि यदि थानों में पब्लिक डीलिंग बंद रहेगी तो क्राइम का ग्राफ बहुत बढ़ जायेगा। चोरो बदमाशों का बोल बाला हो जायेगा। पहले से ही बहुत सी शिकायते लम्बित पड़ी है उनका भी निपटारा जल्द होना चाहिए ताकि लोगो को इन्साफ मिल सके। क्रिमनल लोगो को एक पुलिस प्रशासन का ही डर होता है थानों में पब्लिक डीलिंग बंद करने से उनके होंसले बुलंद होंगे और आम जनता की सुरक्षा पर बड़ी घात लगेगी तथा औरतो की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0