HomeHeath

पंजाब में अब रात 8 बजे से होगा नाइट कर्फ्यू

पंजाब में अब रात 8 बजे से होगा नाइट कर्फ्यू

ट्राइसिटी में बुधवार को लॉकडाउन ! : पंजाब में अब रात 8 बजे से होगा नाइट कर्फ्यू, किसी भी गैदरिंग का हिस्सा बनने वालों के लिए 5 दिन का होम क्वारैं

यूथ कांग्रेस ने सीएम चरणजीत चन्नी के इतहासिक फैसलों पर लड्डू बाँट मनाई ख़ुशी : प्रधान योगेश हांडा/चैरी आहलुवालिया
नशा तस्कर बाज आय नहीं तो होंगे सलाखों के पीछे : एस एच ओ अमृतपाल शर्मा
डीसी, पटवारी और तहसीलदार कार्यालय में आज रहेगी हड़ताल

ट्राइसिटी में बुधवार को लॉकडाउन ! : पंजाब में अब रात 8 बजे से होगा नाइट कर्फ्यू, किसी भी गैदरिंग का हिस्सा बनने वालों के लिए 5 दिन का होम क्वारैंटाइन अनिवार्य, रविवार को मिनी लॉकडाउन

चंडीगढ़ : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : 

बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर राव नवमीं के मौके पर भीड़ से बचने के लिए ट्राइसिटी (चंडीगढ़,मोहाली और पंचकूला) में बुधवार को लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें UT चंडीगढ़ के एडवाइजर ने मोहाली में लॉकडाउन लगाने की अपील की थी जिससे पूरे ट्राइसिटी में लॉकडाउन लगाया जा सके और मोहाली भी इसका हिस्सा है।
चंडीगढ़ और मोहाली प्रशासन तैयार है जबकि पंचकूला प्रशासन की अनुमति का इंतजार है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में जरूरी नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी। कोविड 19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाइट कर्फ्यू में विस्तार किया है। अब रात 9 बजे की बजाय नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से होगा। इसके अलावा 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी बार, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, कोचिंग सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बंद रहेंगे। नई गाइडलाइन के मुताबिक पंजाब में रविवार को माल, दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। सरकार ने रविवार की बंदी को मिनी लॉकडाउन का नाम दिया है।
शादियों और अंतिम संस्कार के लिए 20 से अधिक लोगों पर प्रतिबंध रहेगा। अंतिम संस्कार के अलावा 10 से अधिक लोगों के इकट्‌ठ के लिए जिला प्रशासन से परमिशन लेनी होगी। इसके अलावा सोमवार से शनिवार तक रेस्तरां और होटल टेक अवे और होम डिलीवरी के लिए खुले रहेंगे। RT-PCR टेस्ट का रेट अब 450 और RAT का घटाकर 300 रुपए कर दिया गया है।

पंजाब आने वाले लोगों के पास 72 घंटे पहले तक की निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट होना जरूरी है। जिनके पास से रिपोर्ट नहीं होगी, उन्हें एयरपोर्ट पर RAT टेस्टिंग करवाना होगा। धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक गैदरिंग का हिस्सा बनने वाले को पांच दिन का जरूरी होम क्वारैंटाइन में रहना होगा और प्रोटोकॉल के मुताबिक टेस्ट करवाना होगा। बस, टैक्सी और ऑटो में 50 परसेंट कैपेसिटी के साथ सवारियां ट्रैवल कर सकेंगी। सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर RAT टेस्टिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि यात्रियों की चेकिंग हो सके।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 2