Homeपंजाब

लुधियाना पुलिस ने 3 बादमाशों से चोरी की 7 बुलेट मोटर साईकल बरामद किए

लुधियाना पुलिस ने 3 बादमाशों से चोरी की 7 बुलेट मोटर साईकल बरामद किए

महंगी बाइक चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : लुधियाना पुलिस ने 3 बादमाशों से चोरी की 7 बुलेट मोटर साईकल बरामद किए, पुलिस चेकिंग में कागज नहीं दिखा

श्री बालाजी मंदिर में सुबह 984वा हवन यज्ञ और शाम को मंदिर प्रांगण में मैंगो उत्त्सव मनाया : प्रधान अमन जैन
सावधान : 70 लाख भारतीयों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड का डेटा लीक
पंजाब में बिजली कटों ने पंजाब के व्यापार की कमर तोड़ दी : सुनील मेहरा

महंगी बाइक चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : लुधियाना पुलिस ने 3 बादमाशों से चोरी की 7 बुलेट मोटर साईकल बरामद किए, पुलिस चेकिंग में कागज नहीं दिखा पाए चोर

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : 

लुधियाना में पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की 7 बाइक बरामद की गई हैं। बड़ी बात यह है कि यह गैंग सिर्फ बुलेट ही चुराता था। इस बात का भेद तब खुला, जब रूटीन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवकों को बिना कागजात के पकड़ा गया। बाद में पूछताछ के दौरान उनके एक और साथी का पता चला तो पुलिस ने उसे भी धर-दबोचा।
पकड़े गए युवकों की पहचान जिले के गांव गालिब कलां के विरसा सिंह, हरमनदीप सिंह और मोगा के गांव भिंडर कलां निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। इनके अलावा गांव गालिब कलां निवासी गुरमन और हिंदा की पुलिस को तलाश है। इस बारे में जेसीपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस ने विरसा और हरमनदीप को 13 अप्रैल के दिन चोरी की मोटरसाइकल के साथ काबू किया था, जब ये उसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पूछताछ में पता चला कि वो एक नहीं, बल्कि अब तक शहर में 7 बुलेट मोटरसाइकल चोरी कर चुके हैं।

एकांत में खड़ी बाइक को बनाते थे निशाना

एसएचओ कुलदीप सिंह कहा कि बदमाश घूम-फिरकर एकांत में खड़ी मोटरसाइकल को अपना निशाना बनाया करते थे। पहले चेक करते थे कि बाइक का लॉक नया है या पुराना। पुराने लॉक को मास्टर की से खोल लेते थे और जिस पर चाबी नहीं लगती थी, उसका लॉक तोड़ देते थे। विरसा सिंह मोटरसाइकलों की रिपेयरिंग का काम करता रहा है, इसलिए वह किसी भी मोटरसाइकल को बिना चाबी स्टार्ट कर लेता था।

कब-कब दिया वारदात को अंजाम

2 जनवरी को हरजिंदर, विरसा और हरमनजीत ने MBD मॉल के बाहर से बाइक चोरी की।
12 जनवरी को हरजिंदर सिंह ने मॉल रोड स्थित कोठी नंबर 101 के बाहर से बाइक चुराई।
28 जनवरी को विरसा और हरमनदीप ने गुरुद्वारा नानकसर के बाहर से बाइक चुराई।
18 फरवरी को इन्हीं दोनों ने मलहार रोड बराड़ आई सेंटर के बाहर से बाइक चोरी की।
27 मार्च को फिर विरसा और हरमनदीप ने D-जोन सराभा नगर के बाहर से बाइक चुराई।
6 अप्रैल को विरसा और हरमनदीप ने लैय्यर वैली के बाहर से मोटरसाइकल चोरी की।
विरसा और हिंदा ने लैय्यर वैली के बाहर से मोटरसाइकल चोरी की।
विरसा और हरमनदीप ने लैय्यर वैली के बाहर से मोटरसाइकल चोरी की।

जिसकी बाइक चोरी हुई है, इन नंबरों में से अपनी पहचान ले

PB91B1313, PB27E7164, PB91J0952, PB10HK1380, PB10FZ7440, PB10DF9840 और PB13BL7137 ये वो सात बाइक्स हैं, जो चोर गिरोह से बरामद कर ली गई हैं। अपने वाहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा चुके लोग इनमें से अपने वाहन को पहचान सकते हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0