Homeपंजाब

रेत चोरी में दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया :

रेत चोरी में दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया :

रेत चोरी में दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया : 3 पर्चे होने के बावजूद चौथी बार रेत चोरी कर ले जा रहा ड्राइवर काबू, ट्रॉली जब्त लुधियाना : (एडिट

पत्थरबाजी कांड के खिलाफ सड़क पर उतरी बीजेपी
पंजाब में आज से सरकारी बसों का चक्का जाम :
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में गुरुतेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन : बलराज भसीन

रेत चोरी में दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया : 3 पर्चे होने के बावजूद चौथी बार रेत चोरी कर ले जा रहा ड्राइवर काबू, ट्रॉली जब्त

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) :

तीन मामले दर्ज होने के बावजूद चौथी बार रेत चोरी कर ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव तलवंडी नो आबाद के गुरप्रीत सिंह के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी हंबड़ां इंचार्ज एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आरोपी को चोरी की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जाते देखकर शक के आधार पर चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। मगर आरोपी रेत लेकर जाने की पर्ची और कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया।
एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना लाडोवाल और सिधवां बेट में तीन मामले दर्ज हैं। इसमें वह जमानत पर रिहा होकर आया और दोबारा से रेत चुराने लगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात के समय में गांव तलवंडी नो आबाद में दरिया किनारे जाता था। अंधेरे का फायदा उठाकर रात को ही रेत भरकर बेच आता था। वह हर दूसरे दिन रेत चुराने जाता था। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0