HomeHeath

कोरोना से सावधान : संक्रमण दर 10.62% तक पहुंची

एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 943 संक्रमित, हर घंटे 40 केस आए

कोरोना से सावधान : संक्रमण दर 10.62% तक पहुंची

कोरोना से सावधान : संक्रमण दर 10.62% तक पहुंची, 20 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने, कोविशील्ड की कमी, पहली डोज लगनी बंद एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 943

पंजाब डीजीपी ने आइएसआइ व एसएफजे की बड़ी साजिश से उठाया पर्दा
लुधियाना में आज 57 जगहों पर लगेगी कोविशील्ड व कोवैक्सीन, जानिए कहां …
सभी पार्टिया पैसा लेने आती है मुझे पैसा नहीं व्यापारी चाहिए : केजरीवाल

कोरोना से सावधान : संक्रमण दर 10.62% तक पहुंची, 20 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने, कोविशील्ड की कमी, पहली डोज लगनी बंद

एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 943 संक्रमित, हर घंटे 40 केस आए

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह) :

शनिवार को जिले में अब तक के सबसे ज्यादा केस देखने को मिले हैं। शनिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 943 संक्रमित पाए गए। इनमें से 835 लुधियाना और 108 बाहरी जिलों-राज्यों के हैं। 10 मरीजों की मौत हुई। इनमें से 7 लुधियाना के हैं। जिले में अब 20 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। जहां पर 5 या इससे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में इतनी संख्या में पहली बार माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित हुए हैं। वहीं, जिले में एक्टिव केसों का आंकड़ा भी 4268 हो चुका है। इनमें से 2927 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 62 मरीज सरकारी और 459 मरीज निजी अस्पतालों में एडमिट हैं। वहीं, 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें से 11 मरीज लुधियाना के हैं। जिले में सैंपलिंग का आंकड़ा भी बढ़ाया जा रहा है। इसमें 7866 सैंपल शनिवार को लिए गए। लुधियाना के अब तक 42378 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 36863 स्वस्थ हो चुके हैं। 1247 की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केसों का आंकड़ा 4200 के पार

जिले में संक्रमण दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 1 अप्रैल को जिले में संक्रमण दर 7.45 फीसदी थी। जबकि 17 अप्रैल को जिले में संक्रमण दर 10.62 फीसदी हो चुकी है। सितंबर को पहली वेव के दौरान जिले में 1500 तक ही एक्टिव केस रहते थे, लेकिन दूसरी वेव में ये आंकड़ा 4200 के पार चल रहा है।

सब डिवीजन केस मौतें

जगराओं में केस 1070 मृतयु  43, रायकोट में केस 668 मृत्यु 19, खन्ना में केस 934 मृत्यु 41, पायल में केस 417 मृत्यु 26, लुधियाना सिटी में केस 38693 मृत्यु 1067

आज कोविशील्ड मिलने के आसार

शहर में कोविशील्ड की पहली डोज शनिवार को नहीं लगाई गई। रविवार को भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। शनिवार को उन लोगों को सरकारी सेंटरों से वापस लौटना पड़ा, जो कोविशील्ड लगवाना चाहते थे। कई को सोमवार को दोबारा आने के लिए कहा गया है। वहीं, कई लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवाई। जिले में अभी कोविशील्ड की 10 हजार और कोवैक्सीन की 22 हजार के करीबन डोज बाकी है। जिला इम्युनाइजेशन अफसर डॉ. पुनीत जुनेजा ने बताया कि हमारे पास शुक्रवार को कोवैक्सीन की 30 हजार डोज पहुंची।
इंटरनल मैनेजमेंट के तहत ये निर्णय लिया गया कि शहर में शनिवार व रविवार को कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। सोमवार को हम कोविशील्ड लगाएंगे। सूत्रों के मुताबिक रविवार को भी वैक्सीन की डोज पहुंचेगी। अभी ये कोवैक्सीन होगी या कोवीशील्ड इसके बारे में रविवार को ही पता चल सकेगा। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. किरन आहलुवालिया ने बताया कि हमें कोवैक्सीन की डोज मिली थी। कोविशील्ड और कोवैक्सीन के सेशन आपस में न मिल जाएं। इसी के कारण लोगों को सोमवार को आने के लिए कहा गया है। वहीं, कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 6-8वें हफ्ते में लगवाना ज्यादा प्रभावशाली होता है।

13169 ने लगवाई वैक्सीन : शनिवार को जिले में सात लोगों की मौत हुई। इसमें गांव रत्न से पुरुष(62), धांधरा से महिला(46), हैबोवाल कलां से पुरुष(65), राम नगर से महिला(52), मॉडल टाउन से महिला(72), अर्बन एस्टेट से महिला(62) की मौत हुई। इनमें से दो मरीज डायबिटीक थे अन्यों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। शनिवार को 13169 ने वैक्सीन लगवाई। इनमें से 45-60 साल के 5982 लाभार्थी, 60 साल से ज्यादा के 3683 लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। सिविल सर्जन डॉ. सुखजीवन कक्कड़ ने बताया कि जिले में कोविड-19के संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसे रोकने के दो ही तरीके हैं। 45 साल व इससे ज्यादा उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। दूसरा कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन करें।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0