चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू : शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सब बंद रहेगा, दूध, सब्जी और किराना दुकानें खुली रहेंगी; पब्लिक गैदरिंग प

चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू : शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक सब बंद रहेगा, दूध, सब्जी और किराना दुकानें खुली रहेंगी; पब्लिक गैदरिंग पर रोक
यूके कोविड स्ट्रेन ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
चंडीगढ़ : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :
चंडीगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते ट्राईसिटी में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब यहां हर शनिवार और रविवार सब कुछ बंद रहेगा। लेकिन, आवश्यक सेवाओं पर इसमें छूट रहेगी। यह फैसला प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने आज कोरोना पर हुई वार रूम मीटिंग के बाद लिया।
शहर में अब वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजें बंद रहेंगी। रॉक गार्डन, सुखना लेक जैसे पर्यटन स्थलों को बंद करने का पहले ही फैसला लिया जा चुका है। शहर के मार्केट, मॉल, जिम, क्लब भी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। पुलिस की ओर से भी वीकेंड पर नाकेबंदी की जाएगी।प्रशासक ने निर्देश दिए हैं कि वीकेंड पर सार्वजनिक स्थानों व किसी प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए नहीं जा सकेंगे।
वीकएंड कर्फ्यू पर ये बंद रहेंगे
चंडीगढ़ में शुक्रवार रात 10.00 से सोमवार सुबह 5.00 बजे तक वीकएंड कर्फ्यू में ये बंद रहेंगे।
शहर में मॉल, जिम, क्लब,पूल बंद रहेंगे।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आने-जाने में कोई पाबंदी नहीं होगी।
दूध की सप्लाई डोर टू डोर करनी होगी।
प्राइवेट दफ्तर और इंडस्ट्री खुली रहेगी, सरकारी दफ्तर में 30 अप्रैल तक 50 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे।
सिनेमा हॉल में 50 फीसदी दर्शकों के साथ चल सकेंगे।
लोगों को वीकएंड कर्फ्यू के दौरान घरों के अंदर रहना होगा, केवल आवश्यक कार्य के लिए डीसी से अनुमति लेनी होगी।
सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा।
परिवहन बसें 50 फीसदी सवारियों के साथ चलेंगी।
आउटडोर 100 और इनडोर में 50 लोगों के साथ आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
लाइब्रेरी,संग्रहालय,कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे, ऑन लाइन कोचिंग की अनुमति रहेगी।
वीकएंड कर्फ्यू के दौरान एग्जाम देने वाले स्टूडेंट आईकार्ड दिखा कर आ-जा सकेंगे।
हवाई अड्डे ,रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी।
वीकएंड पर भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
शहर के सभी वैक्सीनेशन सेंटर खुले रहेंगे।
सब्जी मंडियों पर भी विचार होगा

COMMENTS