Homeपंजाब

ड्राईपोर्ट पर डीआरआई की छापेमारी :

ड्राईपोर्ट पर डीआरआई की छापेमारी :

ड्राईपोर्ट पर डीआरआई की छापेमारी : 15 लाख का बताकर चीन से मंगाया एक करोड़ का माल फोन कवर होने की कह 50 लाख की कस्टम ड्यूटी चोरी लुधियाना : (एड

भाजपा के वार्ड नं 79 के इंचार्ज एडवोकेट राकेश भाटिया विकास कार्यो का जायजा लेते हुए
सोनिया, राहुल कराएंगे कैप्टन-सिद्धू का मेल-मिलाप, 20 को मीटिंग संभव
पंजाब में आंधी से उखड़े बिजली के 8000 पोल, 250 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

ड्राईपोर्ट पर डीआरआई की छापेमारी : 15 लाख का बताकर चीन से मंगाया एक करोड़ का माल फोन कवर होने की कह 50 लाख की कस्टम ड्यूटी चोरी

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

किला रायपुर में ड्राईपोर्ट पर 15 लाख के मोबाइल कवर मंगवाने की बात कहकर फर्म मालिक ने चाइना से एक करोड़ रुपए का माल मंगवा लिया। इस दौरान करीब 50 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई की अमृतसर-लुधियाना टीम ने ऑपरेशन मास्क के तहत छापेमारी कर कंटेनर कब्जे में लेकर जांच की।
इसके चलते कंटेनर से लाखों की संख्या में जूते, बटन सैल, मोबाइल कवर, स्क्रीन गार्ड, ईयरफोन बरामद हुए। विभाग ने कंटेनर को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई डीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर जनरल नितिन सैनी के निर्देशों पर की है। डीआरआई ने कंटेनर मंगवाने वाली फर्म के मालिक को सूचित कर दिया। मालिक के राज्य से बाहर होने के चलते अगली कार्रवाई नहीं की गई। टीम कंटेनर मंगवाने को लेकर दस्तावेजों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हंबड़ां की केवीआर एंटरप्राइज फर्म के मालिक अकसर कंटेनर के जरिए माल मंगवाता है। इस बार उन्होंने मार्च में चाइना से कंटेनर मंगवाया था। इसमें उन्होंने 15 लाख रुपए के मोबाइल कवर होने की बात कही थी। मालिक पहले भी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करता है।

कंटेनर से मिले 4 लाख बटन सेल, ब्रांडेड कंपनियों के जूते और ईयरफोन

जानकारी के अनुसार अमृतसर डीआरआई विभाग को कंटेनर में ज्यादा माल होने की सूचना मिली थी, लेकिन कई जगह रुकने के कारण उसे आने में देरी हो गई। मार्च में कंटेनर किला रायपुर स्थित आईसीडी हिंद टर्मिनल पर पहुंचा तो मालिक ने उसकी असेस्मेंट कर कस्टम ड्यूटी देकर पास कराने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई विभाग ने उस पर रोक लगा एग्जामिन के बाद ही रिलीज करने के आदेश दिए। इसके बाद सोमवार को उन्होंने जांच की।

कंटेनर से मिले 2.10 लाख ईयरफोन

अधिकारियों के अनुसार कंटेनर अकसर साइज में छोटे होते हैं, लेकिन फर्म मालिक ने 40 फीट के सबसे बड़े कंटेनर में माल भरकर मंगवाया। इसमें चार लाख बटन सेल, 10 हजार स्क्रीन ग्लास, 2.10 लाख ईयरफोन (ओपो-वीवो), 60 हजार मोबाइल बैक कवर, 8500 स्पोटर्स शू (प्यूमा, एडिडास, नाइक) और 35 हजार बैटरी कवर थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0