ब्रदर सेवा दल ने प्राइवेट स्कूलो की हो रही लूट के खिलाफ खोला मोर्चा : अतुल कपूर लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : ब्रदर सेवा दल के प्रध

ब्रदर सेवा दल ने प्राइवेट स्कूलो की हो रही लूट के खिलाफ खोला मोर्चा : अतुल कपूर
लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :
ब्रदर सेवा दल के प्रधान अतुल कपूर ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा प्राइवेट स्कूलों की हो रही धक्केशाही के खिलाफ ब्रदर सेवा दल ने मोर्चा खोल दिया है। प्राइवेट स्कूल भोले भाले पेरेंट्स की खून पसीने की कमाई को दोनों हाथो से लूट रहे है यह कतई बर्दाश नहीं किया जायेगा।
अतुल कपूर ने कहा करोना काल के चलते सारे लोग पहले से ही आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे है और स्कूल एडमिशन के नाम पर, एनुअल चार्जेज के नाम, प्राइवेट पब्लिशर्स की मॅहगी किताबो के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे है। सरकार की तरफ से स्कूल बंद है पर स्कूलों में एडमिशन के लिए स्कूल खुले है।
कपूर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा जब तक कोरोना से स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक स्कूल नहीं खुलने चाहिए थे। सरकार ने अब 30 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया है, उसका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि वह डीसी से मिलकर स्कूलों धांधलियों के बारे में जानू करायेगे, जिसमें स्कूल किसी बच्चे का नाम नहीं काट सकता, किसी का रिजल्ट नहीं रोक सकता। जिला शिक्षा अधिकारी से भी मिलकर मांग करेंगे कि स्कूल एनसीईआरटी की किताबें लगवाएं न कि प्राइवेट पब्लिशर्स की। ऐसे स्कूलों के खिलाफ ब्रदर सेवा दल आवाज बुलंद करेंगा। भोले भाले पैरेंट्स अपनी खून पसीने की कमाई बच्चो के भविषय को उज्वल बनाने के लिए मजबूरन लुटा रहे है। उन्होंने कहा स्कूल ट्वीशन फीस ले रहा तो एडमिशन के नाम पर करोड़ो रुपए क्यों ऐंठ रहे है। अतुल कपूर ने कहा डीसी से मिलकर स्कूलों की हो रही धांधलियों से अवगत करा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगे ताकि भोली भाली जनता की कमाई कोई यूही नजायज न लूट सके।

COMMENTS