प्रशासन नजायज मास्क चलान काट आम लोगो को कर रही परेशान : गुरप्रीत सराली लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता गुरप्रीत

प्रशासन नजायज मास्क चलान काट आम लोगो को कर रही परेशान : गुरप्रीत सराली
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता गुरप्रीत सराली ने पत्रकारों से बात करते कहा कि पुलिस प्रशासन लोगो का मास्क का चालान काट कर अपने खजाने भरने को लगा है उसे किसी से कोई मतलब नहीं। लोग तो कोरोना काल के चलते पहले से ही आर्थिक मन्दी के दौर से गुजर रहे ऊपर से चालान काटने से घर का सारा बजट खराब हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है वह अवेयरनेस कैम्प लगा लोगो को समझाए न की चालान काट गरीब जनता को परेशान करे। सराली ने कहा की जल्द ही एक शिष्ट मंडल डी सी को ज्ञापन सौंपेगा ता जो गरीब जनता से नाइंसाफी ना हो।

COMMENTS