वैक्सीनेशन आपके द्वार अभियान में वार्ड नंबर 91 में लोगो ने दिखाया उत्साह कोरोना वैक्सीनेशन में लुधियानवियों ने बनाया रिकार्ड, एक दिन में 26,4

वैक्सीनेशन आपके द्वार अभियान में वार्ड नंबर 91 में लोगो ने दिखाया उत्साह
कोरोना वैक्सीनेशन में लुधियानवियों ने बनाया रिकार्ड, एक दिन में 26,483 लोगों को लगा टीका
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
जिला प्रशासन ने वैक्सीनेशन आपके द्वार अभियान के तहत वार्ड नंबर 91 की पार्षद गुरपिंदर कौर की तरफ से इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संधू नगर में दो दिवसीय कैम्प लगाया गया है जिसमे लोगो का काफी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस वरिष्ठ नेता पार्षद पति बलजिंदर संधू ने बताया कोरोना को मात देने के लिए प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन आपके द्वार अभियान चलाया है जिसमे सभी को मुफत वेक्सिनेशन का लाभ मिलेगा। कोरोना को हराने के लिए लोगो में काफी उत्साह है सुबह से भारी संख्या में लोग वेक्सिनेशन लगवाने के लिए पहुंचे है। स्कूल प्रबंधन की तरफ से शोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइज़ का विशेष प्रबंध किया गया है।
जब से सूबे में कोविड को मात देने के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुई है, लुधियानवी इसमें लगातार ही आगे चल रहे हैं। शनिवार को लुधियानवियों ने रिकार्ड ही बना दिया। जिला प्रशासन की ओर से जिले में लगाए गए 310 मेगा वैक्सीनेशन कैंपों में लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। एक दिन में रिकार्ड 26,483 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाई। इसमें सरकारी केंद्रों में 22,407 और निजी सेंटरों पर लगे कैंपों में 4076 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। अभी तक जिले में 2,10,970 लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं।
जिला प्रशासन ने वैक्सीनेशन आपके द्वार अभियान के तहत सभी मोहल्लों, कालोनियों, क्लबों, फैक्ट्रियों, व्यापारिक संस्थानों में मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाए। इसके पहले दिन ही लुधियाना ने सूबे भर में मिसाल कायम की। मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि लुधियाना के लोगों ने साबित किया कि वह कोरोना को हराने में सक्षम हैं। रविवार को भी लोग परिवार के साथ वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं। डीसी वरिंदर शर्मा ने कहा कि लोगों का वैक्सीनेशन के प्रति दिखा उत्साह एक शुभ संकेत हैं। शहर की कई संस्थाएं भी कैंप लगाने के लिए आगे आई हैं और प्रशासन उन्हें हर तरह से सहयोग करेगा।
20 हजार वैक्सीन लगने की उम्मीद थी, 26 हजार के पार लगी वैक्सीन
दरअसल, वैक्सीनेशन आपके द्वार अभियान की शुरुआत 26 मार्च 2021 को प्रताप नगर इलाके में हुई थी। पार्षद ममता आशु ने इसकी शुरूआत की थी। उन्हें उम्मीद थी कि मेगा इवेंट के पहले दिन शनिवार को 20 हजार लोगों की वैक्सीनेशन होगी, लेकिन 26 हजार के पार पहुंचना बड़े गर्व की बात है।
प्रतिष्ठित क्लबों व इंडस्ट्रीयल यूनिटों में लगी वैक्सीन
शनिवार को सतलुज क्लब, लोधी क्लब, यूनाइटेड साइकिल एंड पाट्र्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन (यूसीपीएमए), चैंबर आफ इंडस्ट्रीयल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग (सीआइसीयू), शिक्षण संस्थानों, सभी पार्षदों की ओर से अपने-अपने एरिया में मेगा कैंप लगाए गए। यूसीपीएम में भी मेगा कैंप लगाया गया। वहीं डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने सतलुज क्लब और लोधी क्लब में कैंप का उद्घाटन किया। माडल टाउन कम्युनिटी सेंटर, हीरो इकोटेक लिमिटेड, केजी फार्जिंग और गर्ग एक्रेलिक में चार जगहों पर भी वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।





COMMENTS