https://www.youtube.com/watch?v=qBPcxKHecOo वार्ड नंबर 91 में पार्षद द्वारा फ्री कोविड वेक्सिनेशन कैंप 3 अप्रैल को : बलजिंद्र संधू लुधिय

वार्ड नंबर 91 में पार्षद द्वारा फ्री कोविड वेक्सिनेशन कैंप 3 अप्रैल को : बलजिंद्र संधू
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
वार्ड नंबर 91 के पार्षद पति एवं कांग्रेस के सीनियर नेता बलजिंद्र संधू से विशेष भेट में उन्होंने बताया की 3 अप्रैल को इंटरनेशननल पब्लिक स्कूल संधू नगर में फ्री कोविड वेक्सिनेशन कैंप लगवाया जारहा है जोकि बिलकुल मुफ्त है किसी से कोई भी चार्ज नहीं लिया जायेगा।
संधू ने बताया कि उन्होंने अपने वार्ड के लोगो से किये हर वादे को पूरा किया है। उनके वार्ड के लोगो को किसी काम के लिए भी कही भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती चाहे वोटर कार्ड हो, आधार कार्ड हो, पानी सीवरेज बिल हो, प्रॉपटी टैक्स हो उनके दफ्तर में बैठ कर ही करवा दिए जाते है।
बलजिंद्र संधू ने बताया की सरकार द्वारा गरीबो की अपनी छत सकीम के तहत उन के इलाके में साठ के करीब गरीब असहाये मजबूर जिनके पास कच्ची छत है उनको सरकार द्वारा डेड लाख रुपए दिए जाने है उनका सर्वे टीम द्वारा सर्वे करवाया जारहा है जिससे लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

COMMENTS