Homeपंजाब

स्कूल प्रबंधको ने मुख्यमंत्री को डीसी के जरिए भेजा मेमोरंडम :

स्कूल प्रबंधको ने मुख्यमंत्री को डीसी के जरिए भेजा मेमोरंडम :

स्कूल प्रबंधको ने मुख्यमंत्री को डीसी के जरिए भेजा मेमोरंडम : शहर में स्कूल दोबारा खोलने की मांग को लेकर अध्यापकों और प्रिंसिपलों ने निकाला रोष म

रेखा माता मंदिर में फ्री मैडिकल चेकअप कैम्प लगवाया : राकेश भाटिया
पटियाला में खुलेंगे 7 नए मोहल्ला क्लीनिक :
कैट के बैनर तले देश भर के कपड़ा एवं फुटवियर संगठन करेंगे राष्ट्रीय आंदोलन : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

स्कूल प्रबंधको ने मुख्यमंत्री को डीसी के जरिए भेजा मेमोरंडम : शहर में स्कूल दोबारा खोलने की मांग को लेकर अध्यापकों और प्रिंसिपलों ने निकाला रोष मार्च

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

शहर के अलग-अलग स्कूलों की ओर से स्कूल खोलने की मांग को लेकर डीसी के जरिए मुख्यमंत्री को मेमोरंडम भेजा गया। पंजाब भवन से रोष मार्च निकाला गया, जोकि डीसी दफ्तर में समाप्त हुआ और मेमोरंडम सौंपा। मार्च में अध्यापकों और प्रिंसिपलों ने कहा कि सभी स्कूल पंजाब सरकार की ओर से कोविड-19 के सभी निर्देश अपनाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब बोर्ड ने कोविड के बढ़ने की वजह से 5वीं-8वीं समेत घरेलू परीक्षाएं स्थगित की थी, उनकी डेटशीट जल्द जारी करने की मांग की गई।
स्कूल प्रबंधकों ने मांग की कि बंद पढ़े स्कूलों को कोविड की हिदायतों के मुताबिक खुलवाया जाए। स्कूलों में समाज का बहुत बड़ा तबका ऐसा पढ़ता है, जो ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ है। स्कूलों के पिछले एक वर्ष से बंद रहने के कारण समाज का बड़ा हिस्सा बेरोजगारी से जूझने के लिए बाध्य है।
ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम एक अतिरिक्त व्यवस्था हो सकती है, लेकिन ऑफलाइन पढ़ाई का स्थान नहीं ले सकता, क्योंकि अब भी समाज का बहुत बड़ा वर्ग व्यवस्था को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। यदि अन्य सेवाएं खोली जा रही हैं तो स्कूल क्यों नहीं। इस मौके पर जेपी भट्‌ट, पृथीपाल सिंह, विजय, आनंद ठाकुर, अनु जोशी, विनय मल्होत्रा, कविता विशेष रूप से  मौजूद रही।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0