Homeपंजाब

होली त्योहार 2021 : एहतियात के साथ मनाएं रंगों का त्योहार

होली त्योहार 2021 : एहतियात के साथ मनाएं रंगों का त्योहार

होली त्योहार 2021 : एहतियात के साथ मनाएं रंगों का त्योहार, शारीरिक दूरी व सैनिटाइजेशन का रखें ध्यान लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :     होली पर इ

युवा अकाली दल ने जलाया जगदीश टाइटलर का पुतला
शिवसेना समाजवादी द्वारा ऑप्रेशन ब्लू स्टार में शहीद हुए जवानो को दी शर्धांजलि : हन्नी भारद्वाज/विशाल मदान
निजी अस्पतालों को लेवल-2, 3 के बेड बढ़ाने के निर्देश

होली त्योहार 2021 : एहतियात के साथ मनाएं रंगों का त्योहार, शारीरिक दूरी व सैनिटाइजेशन का रखें ध्यान

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :    

होली पर इस बार भद्रा का साया नहीं है, जिस कारण लोग दिनभर होली सेलिब्रेट कर सकेंगे। हालांकि कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए इस बार हमें एहतियात बरतनी होगी। शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का भी ध्यान रखना होगा। इसके अलावा होली के रंग आपकी त्वचा को बेरंग न कर दें, इसका भी खास ध्यान रखना होगा। दरअसल, बाजार में उपलब्ध मिलावटी रंग आंखों तथा बालों को भी प्रभावित करता है। ऐसे में फूलों या फिर गुलाल के साथ ही होली खेलें।

इन बातों का रखें ध्यान

– होली खेलते समय त्वचा पर तेल या कोई क्रीम लगा लें।
– होली खेलते समय बालों को अच्छी तरह ढक कर रखें।
– आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत पानी से धोएं। अगर जलन हो तो नेत्र विशेषज्ञ से जांच करवाएं।
– निम्न स्तर के रंगों से होली खेलने से परहेज करें।
– होली खेलते समय नशे का सेवन न करें।
– होली खेलने के दौरान कोई भी व्यंजन खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ जरूर धोएं।

हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई : सीपी

होली पर सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह विशेष नाके लगाए जाएंगे। नाको पर तैनात पुलिसकर्मी शरारती तत्वों को हुड़दंग मचाने से रोकेंगे। अगर कोई व्यक्ति नहीं मानता तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घरों में रहकर सेफ होली खेलें।
– राकेश अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर

सावधानी से मनाएं त्योहार : डीसी

होली का त्योहार बिल्कुल सावधानी से मनाएं। कोविड नियमों का पालन करें। कोशिश करें कि घर में रहें और परिवार के साथ होली खेलें। बच्चों को भी गुलाल ये फूलों की होली खेलने को प्रेरित करें।
– वरिंदर शर्मा, डिप्टी कमिश्नर

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0