Homeचण्डीगढ़

रंगदारी मांगने के आरोप में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी 26 माह से रोपड़ जेल में बंद है

बीमारियों के इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में सिर्फ अस्पताल जाता था मुख्तार अंसारी

रंगदारी मांगने के आरोप में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी 26 माह से रोपड़ जेल में बंद है

अंसारी की पंजाब वाली कहानी : रंगदारी मांगने के आरोप में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी 26 माह से रोपड़ जेल में बंद है , 54 बार ली तारीख, एक बार भी नही

साइबर ठगों ने आपका बैंक खाता खाली कर दिया है तो यहां करें शिकायत
पंजाब में 22 फरवरी के दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 17 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती
पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक किया

अंसारी की पंजाब वाली कहानी : रंगदारी मांगने के आरोप में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी 26 माह से रोपड़ जेल में बंद है , 54 बार ली तारीख, एक बार भी नहीं हुआ पेश

बीमारियों के इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में सिर्फ अस्पताल जाता था मुख्तार अंसारी

रंगदारी मांगने के आरोप में 24 जनवरी, 2019 से पंजाब की रोपड़ जेल में है बंद

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘एक गुंडे को इस तरह महिमामंडित नहीं करना चाहिए। दूसरी ओर, पूरे मामले में विपक्षी नेताओं ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाना साधा है।

मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- एक गुंडे को इस तरह महिमामंडित नहीं करना चाहिए

जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ‘ मुख्‍तार अंसारी के हमारी जेल में होने के कारण सभी मुझ पर अंगुली उठाते हैं। जेल मंत्री होने के नाते क्या मेरे पास यह अधिकार है कि मैं किसी हवालाती या कैदी को कोर्ट के आदेश के बिना छोड़ दूं या उसे बंद रखूं। मैं शुरू से ही कहता आ रहा हूं कि किसी भी कैदी को जेल में रखने या न रखने का फैसला अदालत करती है। अदालत के आदेश के बिना मैं उसे न तो रख सकता हूं और न ही छोड़ सकता हूं।यह हैरान करने वाली बात है कि रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी 26 महीनों में एक बार भी न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जेल से ही वह खराब सेहत का हवाला देकर 54 बार तारीख लेता आ रहा है। हालांकि रोपड़ जेल प्रशासन के अनुसार गंभीर बीमारियों से पीड़ित मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के साथ कई बार इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
मोहाली में एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के आरोप में मुख्तार अंसारी 24 जनवरी, 2019 से रोपड़ जेल में बंद है। मुख्तार को काफी समय से पंजाब से उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है। इन दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम करीब आठ बार अंसारी को लेने पंजाब आ चुकी है। हर बार सेहत, सुरक्षा और कोरोना का कारण बताकर जेल प्रशासन उसे सौंपने से इनकार करता रहा है। रोपड़ जेल प्रशासन के अनुसार अंसारी अवसाद, शुगर व रीढ़ की हड्डी की बीमारी से पीड़ित है। चिकित्सकों ने उसे किसी अन्य जगह शिफ्ट करने से मना किया है। कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी भी अपने वकीलों के जरिए यूपी न जाने के लिए 54 बार तारीख ले चुका है। जेल में बंद मुख्तार अंसारी इससे पहले भी पंजाब सरकार से यूपी के अपराधी विकास दुबे मुठभेड़ के बाद अपनी जान के खतरे की आशंका जता चुका है। उसने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर आशंका जताई थी कि जैसे विकास दुबे की जीप पलट गई थी, उसके साथ भी वही कहानी दोहराई जा सकती है। 

आज तक पेश नहीं हुआ चालान

गिरफ्तारी के बाद एक ही दिन में मोहाली के मटौर थाना पुलिस ने पूछताछ खत्म भी कर ली और अगले ही दिन उसे कोर्ट में पेश कर दिया था, लेकिन आज तक अंसारी पर लगे आरोपों का चालान पेश नहीं किया गया। मटौर थाना पुलिस अभी तक इस मामले में जांच करने की बात कह रही है। जिस कारण से आज तक रंगदारी का मामला फाइलों से बाहर नहीं निकला है। 

प्रोडक्शन वारंट पर आया था पंजाब

कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश से पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। 22 जनवरी, 2019 को पुलिस ने अंसारी को मोहाली न्यायालय में पेश किया था। 24 जनवरी को न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया गया था, इसके बाद से कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी लगातार जेल में ही है। इस मामले की शिकायत 8 जनवरी, 2019 को मोहाली के एक बड़े बिल्डर ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगने पर दर्ज कराई थी। 12 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए पुलिस कोर्ट पहुंची थी। 21 जनवरी को मोहाली पुलिस मुख्तार अंसारी को प्रोडक्शन वारंट पर यूपी से मोहाली लेकर आई थी।

कैप्टन-रंधावा की अंसारी से संबंध की हो सीबीआई जांच : आप

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अदालत का फैसला सराहनीय है। वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के एक मामूली मामले में यूपी के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जेल में रखा गया। यह काफी संदेह के घेरे में है कि जिस अपराधी पर यूपी के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं, उसे पंजाब में इतने दिनों तक क्यों रखा गया। इस बात की सीबीआई जांच होनी चाहिए कि पंजाब सरकार इतने बड़े गैंगस्टर को सूबे में क्यों रखना चाहती थी। उन्होंने कैप्टन सरकार की मंशा पर संदेह जताते हुए कहा कि 2022 का चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए कांग्रेस सरकार चुनाव में माहौल खराब करने के लिए मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखे है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का अंसारी के साथ संबंध भी संदेह के घेरे में हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस सरकार पंजाब में गुंडागर्दी करने और हिंसा फैलाने के लिए मुख्तार अंसारी को संरक्षण दे रही थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1